Hina Khan Rocky Jaiswal Net Worth: रॉकी और हिना के संपत्ति में है जमीन-असमान का अंतर, जानें कौन है ज्यादा अमीर

Hina Khan Rocky Jaiswal Net Worth: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान काफी पॉपुलर हैं. उन्होंने ये रिश्ता क्या कहलाता है से एक्टिंग में डेब्यू किया था. इसमें वह अक्षरा माहेश्वरी सिंघानिया के रूप में दिखाई दी. इसके बाद वह कई रियालिटी शो बिग बॉस और खतरों के खिलाड़ी का हिस्सा बनी. हाल ही में हिना ने रॉकी जायसवाल संग शादी रचाई. आइये जानते हैं वह अपने पति से कितनी अमीर है.

Hina Khan Rocky Jaiswal Net Worth: टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने उस वक्त फैंस को हैरान कर दिया, जब उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल संग शादी रचा ली. 4 जून को अपने बिग डे को सेलिब्रेट करते हुए कपल ने अपनी वेडिंग फोटोज इंटरनेट पर शेयर की. जिसके बाद फैंस ने उन्हें बधाइयां दी. ग्रीन साड़ी में एक्ट्रेस काफी खूबसूरत लग रही थी. कपल को ये रिश्ता क्या कहलाता है के सेट पर प्यार हुआ था. तभी से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. आइये जानते हैं पति-पत्नी की कुल संपत्ति कितनी है.

अपने पति से कितनी अमीर है हिना खान

टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार हिना खान के पास कथित तौर पर लगभग 50 करोड़ रुपये की संपत्ति है. हिना के इनकम के मुख्य स्रोत प्रोजेक्ट, सोशल मीडिया पेज और ब्रांड एंडोर्समेंट से आता है. एक्ट्रेस प्रति माह 35 लाख रुपये कमाती हैं. वहीं उनके पति रॉकी जायसवाल 6-7 करोड़ के बीच है. हिना खान का आलीशान घर मुंबई के वर्ली में मौजूद है. अभिनेत्री के पास रेनॉल्ट ट्राइबर, ऑडी ए 4, ऑडी क्यू 7, होंडा सिटी और इनोवा क्रिस्टा जैसी कई बड़ी ब्रांड की कारें हैं.

हिना खान को हुआ था ब्रेस्ट कैंसर

हिना को जून 2024 में स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर का पता चला था. इस साल की शुरुआत में, अभिनेत्री ने एक कार्यक्रम में अपने हेल्थ की जानकारी शेयर की और कहा कि उन्होंने अपनी कीमोथेरेपी पूरी कर ली है. उन्होंने यह भी बताया कि उनकी सर्जरी पूरी हो चुकी है. हिना ने कहा कि वह इम्यूनोथेरेपी ले रही हैं और अच्छा महसूस कर रही हैं.

हिना खान ने रचाई शादी

हिना खान ने 4 जून को रॉकी जायसवाल के साथ शादी रचाई. एक इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्होंने लिखा “दो अलग-अलग दुनिया से, हमने प्यार का एक ब्रह्मांड बनाया… हमारे मतभेद मिट गए, हमारे दिल एक हो गए, जिससे जीवन भर चलने वाला बंधन बन गया.” एक्ट्रेस ने ओपल हरे रंग की हाथ से कढ़ाई की हुई मनीष मल्होत्रा ​​की विरासत वाली साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं. अभिनेत्री को ये रिश्ता क्या कहलाता है, बिग बॉस, कसौटी जिंदगी की, खतरों के खिलाड़ी, हैक्ड, डैमेज्ड, अनलॉक और शडयंत्र में उनके काम के लिए जाना जाता है.

यह भी पढ़ें- Housefull 5 Review: अक्षय कुमार की फिल्म का फर्स्ट रिव्यू आया सामने, टिकट बुक करने से पहले जानें पास हुई या फेल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >