आसिम रियाज संग ब्रेकअप के बाद केदारनाथ पहुंची हिमांशी खुराना, फैंस बोले- मुस्कुराहट के पीछे की उदासी...

आसिम रियाज संग ब्रेकअप के बाद हिमांशी खुराना बाबा केदारनाथ के दर्शक करने पहुंची. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर मंदिर की एक झलक फैंस के साथ शेयर की है. तसवीरों में माथे पर चंदन लगाये हिमांशी काफी खूबसूरत लग रही हैं.

टीवी और पंजाबी इंडस्ट्री की एक्ट्रेस हिमांशी खुराना अपनी ग्लैमरस अदाओं से अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है. उन्हें ऐश्वर्या रॉय की कॉपी कहा जाता है. एक्ट्रेस को बिग बॉस 13 से घर-घर में पहचान मिली थी. उनकी खूबसूरती के फैंस दीवाने हो गए थे. इसी सीजन में उन्हें प्यार के रुप में आसिम रियाज भी मिले थे. दोनों की लव केमिस्ट्री ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया था. हालांकि रिपोर्ट्स की मानें तो अब ये जोड़ी टूट चुकी हैं और दोनों अपनी-अपनी लाइफ में आगे बढ़ गए हैं. हिमांशी अब बाबा केदारनाथ के दर पर पहुंच गई हैं.

हिमांशी खुराना पहुंची केदारनाथ

दरअसल हिमांशी खुराना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें उन्हें केदारनाथ मंदिर के सामने पोज करते हुए देखा जा सकता है. एक्ट्रेस ने माथे पर चंदन लगा रखा है, वहीं ब्लैक कलर के आउटफिट के साथ लाइट कलर के जैकेट को पेयरअप किया है. उनके लुक को देखकर ऐसा लग रहा है कि वहां पहाड़ पर काफी ज्यादा ठंड है. हिमांशी ने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा, ”यात्रा सफल रही”.

https://www.instagram.com/p/CsPrPygBBX8/?hl=en
हिमांशी की तसवीर पर फैंस कर रहे कमेंट

हिमांशी खुराना की तसवीर पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ”क्या सच में आपका और आसिम का ब्रेकअप हो गया है… ऑफिशियली क्लियर तो कीजिए, हम जानना चाहते हैं”. एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”आप ठीक तो हैं ना बाबा के आशीर्वाद से सब अच्छा हो जाएगा”. एक अन्य यूजर ने लिखा, ”एक सफर खास हो, सब एक साथ हो, रास्ता खूबसूरत हो या मंजिल “केदारनाथ” हो.. वह भगवान का दूत नहीं है.. वह भगवान का बेटा नहीं है.. वह एकमात्र सच्चा भगवान है .. हर हर महादेव”.

Also Read: Bigg Boss 13 में शुरू हुई आखिरी लव स्टोरी का THE END, आसिम रियाज और हिमांशी खुराना का हुआ ब्रेकअप!
हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता

हिमांशी और आसिम टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 13 में मिले थे. हिमांशी ने एक वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी के रूप में प्रवेश किया और घर में थोड़ी देर रहने के बाद उन्हें बाहर कर दिया गया. इस कपल ने नेशनल टेलीविजन पर एक-दूसरे के लिए प्यार का इजहार किया. यहां तक​कि उन्होंने आसिम के लिए चाउ नाम के बॉयफ्रेंड से अपना 9 साल पुराना रिश्ता भी तोड़ दिया था. वे कल्ला सोहना नई और ख्याल रख्या कर जैसे कुछ गानों में भी एक साथ दिखाई दिए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >