Hari Hara Veera Mallu Box Office Collection Day 1: पवन कल्याण-बॉबी देओल की फिल्म ने पहले दिन दी ‘सैयारा’ को पटखनी, जानें ब्लॉकबस्टर या फुस्स?

Hari Hara Veera Mallu Box Office Collection Day 1: पवन कल्याण और बॉबी देओल की फिल्म ने पहले दिन 44.20 करोड़ कमाकर ‘सैयारा’ और अन्य फिल्मों को जबरदस्त तरीके से पीछे छोड़ दिया है. ऐसे में जानिए पूरी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट.

Hari Hara Veera Mallu Box Office Collection Day 1: पवन कल्याण और बॉबी देओल स्टारर ऐतिहासिक एक्शन फिल्म ‘हरि हर वीरा मल्लू’ ने 24 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होते ही जबरदस्त ओपनिंग दर्ज की है. अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म ‘सैयारा’ के शोर के बावजूद, इस तेलुगु फिल्म ने दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफलता हासिल की. और साथ ही जबरदस्त कमाई भी कर ली है. ऐसे में आइए बताते हैं पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना रहा.

पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के दिन भारत में 31.50 करोड़ का कलेक्शन किया.इसके साथ ही प्रीमियर शो से फिल्म ने पहले ही 12.70 करोड़ की कमाई कर ली थी. इस तरह ‘हरि हर वीरा मल्लू’ का कुल कलेक्शन डे 1 पर 44.20 करोड़ रहा.

पवन कल्याण की बेस्ट ओपनिंग बन गई फिल्म

‘हरि हर वीरा मल्लू’ ने पवन कल्याण के करियर की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बनकर नया रिकॉर्ड बना दिया है. इससे पहले उनके टॉप ओपनिंग डे कलेक्शन वाली फिल्में थीं:

  • हरि हर वीरा मल्लू – 44.20 करोड़
  • वकील साब – 40.10 करोड़
  • भीमला नायक – 37.15 करोड़
  • भाई – 30.50 करोड़

‘सैयारा’ और दूसरी फिल्मों को पीछे छोड़ा

जहां ‘सैयारा’ को लेकर दर्शकों में क्रेज देखने को मिला, वहीं बॉक्स ऑफिस पर ‘हरि हर वीरा मल्लू’ ने उसे कड़ी टक्कर दी और पहले दिन के कलेक्शन में मात दे दी. सैयारा ने पहले 21.5 करोड़ की कमाई की थी, जिए अब पवन कल्याण की फिल्म ने चकनाचूर कर दिया है. साथ ही इस फिल्म ने बालकृष्ण की ‘डाकू महाराज’ (25.35 करोड़), वेंकटेश की ‘संक्रांतिकी वस्तुनम’ (23 करोड़) और धनुष की ‘कुबेरा’ (14.75 करोड़) जैसी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया.

हालांकि पवन कल्याण की यह फिल्म राम चरण की ‘गेम चेंजर’ के पहले दिन के रिकॉर्ड 51 करोड़ को तो नहीं तोड़ पाई, लेकिन उसकी गति और दर्शकों की दिलचस्पी देखकर माना जा रहा है कि फिल्म लंबे समय तक बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकेगी.

फिल्म की स्टारकास्ट और कहानी

‘हरि हर वीरा मल्लू’ फिल्म 1684 की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर बनी है, जिसका निर्देशन कृष जगरलामुदी और ए एम ज्योति कृष्णा ने किया है. फिल्म में पवन कल्याण एक वीर स्वतंत्रता सेनानी की भूमिका निभा रहे हैं. वहीं, मुख्य कलाकारों में पवन कल्याण के साथ बॉबी देओल, निधि अग्रवाल, नोरा फतेही, नरगिस फाखरी, सुनील वर्मा, जिशु सेनगुप्ता और सत्यराज जैसे नाम शामिल हैं.

यह भी पढ़े: Saiyaara Box Office Records: पुष्पा 2-एनिमल के बाद ऐसा करने वाली तीसरी ब्लॉकबस्टर बनी ‘सैयारा’, नॉन-हॉलीडे में भी गाड़े झंडे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >