Happy Patel OTT Release: थिएटर्स के बाद अब OTT पर आएगी वीर दास की मजेदार स्पाई कॉमेडी, जानें कब और कहां देखें

Happy Patel: Khatarnak Jasoos फिल्म थिएटर्स के बाद अब 1 अप्रैल से Netflix पर स्ट्रीम होगी. जानिए फिल्म की कहानी, कास्ट और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट की पूरी डिटेल.

Happy Patel Khatarnak Jasoos OTT Release: अगर आप मजेदार और ह्यूमर भरी स्पाई‑कॉमेडी पसंद करते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. वीर दास की डायरेक्ट और स्टारर फिल्म ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ अब थिएटर के बाद OTT पर रिलीज होने जा रही है. मेकर्स ने अनाउंसमेंट की है कि यह फिल्म 1 अप्रैल से Netflix पर स्ट्रीम होगी. यानी अब आप इसे घर बैठे आराम से देख सकते हैं. ऐसे में आइए फिल्म की रिलीज से पहले फिल्म की कहानी और स्टार कास्ट पर एक नजर डालते हैं.

क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म की कहानी एक ऐसे जासूस के इर्द‑गिर्द घूमती है जो आम हीरो जैसी नहीं है. वीर दास हैप्पी पटेल के किरदार में हैं, जो भारत से हैं और ब्रिटेन में पले‑बढ़े हैं. उन्हें एक मिशन के लिए गोवा भेजा जाता है, लेकिन उनका ज्यादा उत्साही स्वभाव उन्हें बार‑बार मुश्किलों में डाल देता है. मिशन के दौरान उनकी टक्कर एक ताकतवर महिला (मोना सिंह) से होती है, जिससे कई मजेदार और अजीब हालात बनते हैं. यही कॉमिक क्लैश फिल्म को खास और देखने लायक बनाता है.

फिल्म में कौन-कौन हैं?

इस फिल्म में वीर दास और मोना सिंह के अलावा मिथिला पालकर, शारिब हाशमी और सृष्टि तावड़े जैसे कलाकार नजर आते हैं. खास बात यह है कि फिल्म में आमिर खान और इमरान खान का कैमियो भी देखने को मिलता है, जो इसे और दिलचस्प बनाता है.

क्या है फिल्म की खासियत?

यह फिल्म बाकी जासूसी (स्पाई) फिल्मों से अलग है. इसमें भारी-भरकम एक्शन कम और कॉमेडी के साथ-साथ व्यंग ज्यादा है. फिल्म दिखाती है कि अच्छे इरादे भी गड़बड़ हो सकते हैं, खासकर जब उन्हें संभालने वाला थोड़ा अनाड़ी हो. यही इसका अलग और नया अंदाज है.

कैसा रहा बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन?

थिएटर में 16 जनवरी, 2026 को रिलीज होने के बाद फिल्म को दर्शकों और फिल्म क्रिटिक्स से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला. कुछ लोगों को इसकी कहानी और ह्यूमर पसंद आया, तो कुछ को यह उतनी खास नहीं लगी. Sacnilk की रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने लगभग 7.36 करोड़ रुपये की कमाई की, जो एवरेज मानी जा रही है.

यह भी पढ़ें:  Famously Fit: सोफी चौधरी के साथ Amazon MX Player की नई फिटनेस सीरीज, जानें कॉन्सेप्ट और खासियत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >