Amitabh Bachchan Car Collection: रॉल्स रॉयस से रेंज रोवर तक, लग्जरी कारों के शौकीन हैं बिग बी, देखें PICS

#80saalbemisaalbachchan - आधी सदी से लंबे अपने फिल्मी करियर में कई ब्लाॅकबस्टर फिल्में दे चुके अमिताभ बच्चन 11 अक्टूबर को 80 साल के हो जाएंगे. बिगबी लग्जरी कारों के बड़े शौकीन हैं. लेक्सस से लेकर बेंटले और रेंज रोवर जैसी गाड़ियां उनके गैराज की शान हैं. आइए नजर डालें सीनियर बच्चन के कार कलेक्शन पर-

Amitabh Bachchan Car Collection: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को बाॅलीवुड का शहंशाह माना जाता है. कविता लिखने और सिंगिंग के अलावा बिग बी को कारों का भी शौक है. सीनियर बच्चन के पास लग्जरी ब्रांड्स की 10 से ज्यादा कारें हैं, जिनमें रेंज रोवर, बेंटले, लेक्सस, बीएमडब्ल्यू, मर्सिडीज शामिल हैं. बिग बी के जन्मदिन पर आइए उनके कार कलेक्शन पर डालें एक नजर-

Amitabh Bachchan’s Mercedes Benz V Class MPV

मर्सिडीज-बेंज वी क्लास देश की सबसे महंगी MPV (मल्टी परपज व्हीकल) है. इसे इसके लग्जीरियस इंटीरियर और शानदार फीचर्स के लिए जाना जाता है. यह कार दो सीटिंग वेरिएंट (6-सीटर और 7-सीटर) में आती है. इसकी कीमत 71.05 लाख रुपये से शुरू होती है. इसमें 2.1-लीटर डीजल इंजन है, जो 163PS का पावर और 380Nm पीक टॉर्क जेनरेट करता है. इंजन 7G-Tronic ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस है.

Amitabh Bachchan’s Rolls Royce Phantom Car

फिल्म ‘एकलव्य’ में अमिताभ बच्चन के काम से प्रभावित होकर निर्माता-निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा ने बिग बी को यह कार गिफ्ट की थी. लग्जरी कार बनानेवाली रॉल्स रॉयस की फैंटम को क्लास और स्टेटस सिंबल के तौर पर देखा जाता है. इसकी कीमत 8.99 करोड़ से शुरू होती है. हालांकि अमिताभ ने अब यह कार बेंगलुरु के एक बिजनेसमैन युसुफ शरीफ को बेच दी है.

Amitabh Bachchan’s Toyota Land Cruiser Car

सीनियर बच्चन की शान की सवारी में टोयोटा की लैंड क्रूजर भी शामिल है. भारत में इसकी कीमत 1.47 करोड़ रुपये से शुरू होती है. अंतरराष्ट्रीय बाजारों में यह एसयूवी तीन इंजन ऑप्शन में आती है. इनमें 2.7 लीटर पेट्रोल, 2.8 लीटर डीजल और 4.0 लीटर डीजल इंजन शामिल हैं. मैरून रंग की लैंड क्रूजर कुछ समय पहले तक अमिताभ बच्चन की पसंदीदा सवारी हुआ करती थी.

Amitabh Bachchan’s Mini Cooper S Car

अमिताभ बच्चन के कार कलेक्शन में एक लाल रंग की मिनी कूपर एस भी शामिल है. मुंबई जैसे बड़े शहर के बिजी ट्रैफिक के लिए यह बिलकुल सही लग्जरी कार है. मिनी कूपर के इस एडिशन की कीमत 40 लाख रुपये से शुरू होती है और इसे बिग बी को उनके बेटे अभिषेक बच्चन ने 2012 में गिफ्ट की थी.

Amitabh Bachchan’s Range Rover Autobiography Car

अमिताभ बच्चन के कार कलेक्शन में रेंज रोवर भी शामिल है. इस कार को बिग बी ने अपनी पसंद के अनुसार कस्टमाइज कराया है. रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी एलडब्ल्यूडी में 4.4 लीटर का V8 डीजल इंजन लगा हुआ है. यह कार केवल 6.9 सेकेंड में 0-100 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार पकड़ लेने में सक्षम है. इसकी कीमत 2.39 करोड़ रुपये से शुरू होती है.

Expensive Cars Owned By Amitabh Bachchan

बिग बी के गैराज में इन शानदार कारों के अलावा और भी कई लग्जरी कारें हैं. इनमें लेक्सस LX470, बेंटले कॉन्टिनेंटल GT, मर्सिडीज ई 240, मर्सिडीज SL500, BMW X5, BMW 7 Series और मर्सिडीज S320 जैसी कारों का शानदार कलेक्शन शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >