बॉलीवुड सेलेब्स को खूब पसंद आया ‘Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai’ का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर लुटाया प्यार

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai: डेविड धवन की नई फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. करण जौहर, जाह्नवी कपूर समेत कई सितारों ने फिल्म की जमकर तारीफ की.

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. फिल्म में कॉमेडी, कन्फ्यूजन और फैमिली एंटरटेनमेंट का जबरदस्त तड़का देखने को मिल रहा है. ट्रेलर को दर्शकों के साथ-साथ बॉलीवुड सितारों का भी खूब प्यार मिल रहा है. करण जौहर से लेकर जाह्नवी कपूर तक कई सेलेब्स ने फिल्म की जमकर तारीफ की है.

बॉलीवुड सेलेब्स को खूब पसंद आया ट्रेलर

इस फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों ने अपने इंस्टाग्राम पर इसे शेयर किया है और फिल्म की तारीफ की है. तारीफ करने वालों में मशहूर फिल्म मेकर करण जौहर, एक्ट्रेस जान्हवी कपूर, अर्जुन कपूर, सिंगर गुरु रंधावा, अहान शेट्टी और सोफी चौधरी जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं. सभी ने डेविड धवन की कॉमेडी स्टाइल और फैमिली एंटरटेनमेंट से भरपूर अंदाज की खूब तारीफ की.

ट्रेलर में क्या है सबसे खास?

इस फिल्म का ट्रेलर एंटरटेनमेंट का एक ऐसा पूरा पैकेज है जो आपको शुरू से अंत तक हंसने पर मजबूर कर देता है. इसमें सबसे खास बात यह है कि फिल्म की कहानी में ढेर सारा कन्फ्यूजन और गड़बड़ी वाली कॉमेडी दिखाई गई है, जहां परिवार के लोग आपस में ही उलझ जाते हैं और एक-दूसरे से बातें छुपाते हैं. इसके साथ ही ट्रेलर में कलाकारों ने बहुत ही मजेदार वन-लाइनर्स बोले हैं, जो तुरंत जुबान पर चढ़ जाते हैं. सिर्फ इतना ही नहीं, ट्रेलर का बैकग्राउंड म्यूजिक और गाने इतने धमाकेदार हैं कि लोग अभी से उन पर रील्स बना रहे हैं.

यहां देखें ट्रेलर-

फिल्म में कौन-कौन आएगा नजर?

इस फिल्म में कॉमेडी का तड़का लगाने के लिए कई शानदार एक्टर्स एक साथ आए हैं. फिल्म में जिमी शेरगिल, चंकी पांडे, मौनी रॉय, अली असगर, राजेश कुमार, राकेश बेदी और कुब्रा सैत जैसे कलाकार नजर आएंगे. यह फिल्म ‘टिप्स इंडस्ट्रीज फिल्म्स’ के बैनर तले बनी है.

कब रिलीज होगी फिल्म?

यह फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें: Peddi: रवि किशन ने राम चरण की फिल्म को बताया ‘3 इडियट्स’ और ‘दंगल’ जैसी, बोले- मिलेगा नेशनल अवॉर्ड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >