गुरुचरण सिंह को फोन किया लेकिन उनका नंबर… सोढ़ी के लापता होने पर कंवलप्रीत सिंह ने जाहिर की चिंता

लोकप्रिय टेलीविजन अभिनेता गुरुचरण सिंह, जो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रोशन सिंह सोढ़ी की भूमिका के लिए जाने जाते हैं, सोमवार से लापता हैं. उनके परिवार और फैंस काफी चिंतित है. अब उनके दोस्त कंवलप्रीत सिंह ने एक्टर के रहस्यमय ढंग से गायब होने को लेकर चिंता जाहिर की है.

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाने के लिए मशहूर अभिनेता गुरुचरण सिंह 22 अप्रैल से लापता हैं. उन्हें आखिरी बार दिल्ली हवाई अड्डे पर देखा गया था और वहां से एक्टर मुंबई जाने वाले थे. बीते दिनों डीसीपी साउथ-वेस्ट दिल्ली रोहित मीना ने मामले को लेकर मीडिया में पहला ऑफिशियल बयान जारी किया. एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा, ”गुरुचरण सिंह के परिवार ने हमारे पास शिकायत दर्ज कराई कि वह 22 अप्रैल को रात 8:30 बजे मुंबई के लिए रवाना हुए. तब से वह लापता है. हमने मामला दर्ज कर लिया है और कई पहलुओं से जांच कर रहे हैं. हम फुटेज और तकनीकी जांच की तलाश कर रहे हैं और हमें कई महत्वपूर्ण सुराग भी मिले हैं.”


कंवलप्रीत सिंह ने गुरुचरण सोढ़ी को लेकर कही ये बात
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में अपनी भूमिका के लिए जाने जाने वाले अभिनेता कंवलप्रीत सिंह ने गुरुचरण सिंह के अचानक गायब होने पर बात की. उन्होंने एक्टर के लिए चिंता व्यक्त की. उन्होंने कहा, जब मैंने यह खबर सुनी तो मैंने उनसे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. इस समय, हम बस उनकी सुरक्षा के लिए प्रार्थना कर सकते हैं और आशा करते हैं कि वह मिल जाएगा और अच्छे स्वास्थ्य में होगा. यह उनके परिवार के लिए कठिन समय है और मैं गुरु नानक जी से प्रार्थना करता हूं कि उनके परिवार को शक्ति दें.”

Also Read-Gurucharan Singh News: लापता होने से पहले बीमार थे गुरुचरण सिंह, दिल्ली पुलिस ने ऑफिशियल बयान किया जारी

Also Read-Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: गुरुचरण सिंह के लापता होने पर परेशान हुई जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल, कहा- ये शॉकिंग है और…

Also Read-Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah फेम जेनिफर मिस्त्री पर फिर आई मुसीबत, वेंटिलेटर पर है छोटी बहन


सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए थे गुरुचरण सिंह
बीते दिनों एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया था. जिसमें गुरुचरण को स्पॉट किया गया था. वह पालम इलाके में बैगपैक लेकर जा रहे थे. अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि हालांकि उनकी उड़ान सोमवार रात 8:30 बजे के लिए निर्धारित थी, लेकिन उन्हें रात 9:14 बजे के आसपास पालम में एक ट्रैफिक चौराहे पर देखा गया. बता दें कि गुरुचरण 22 अप्रैल से लापता हैं. उन्हें अपने माता-पिता से मिलने के बाद दिल्ली से मुंबई जाना था. हालांकि, वह अपनी फ्लाइट में नहीं चढ़े. बाद में, गुरुचरण के पिता ने पालम पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई.


गुरुचरण सिंह के बारे में
गुरुचरण सिंह शो के ओजी स्टार कास्ट में से हैं. उन्होंने 2008 में तारक मेहता का उल्टा चश्मा से शुरुआत की. इस सीरियल में उन्होंने पॉपुलर कैरेक्टर रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाया था. कथित तौर पर उनके पिता के स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों और भुगतान में देरी के कारण शो से उनके जाने से एक खालीपन आ गया. उनकी और जेठालाल और गोकुलधाम सोसाइटी के पुरुष मंडली की जुगलबंदी दर्शकों को खूब हंसाती थी.

Also Read-Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah फेम गुरुचरण सिंह हुए लापता, पिता ने दर्ज करवाई गुमशुदगी की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >