Gurucharan Singh मामले में आया नया अपडेट, ‘तारक मेहता’ के सेट पर पहुंची पुलिस, 20 से ज्यादा ईमेल का एक्टर कर रहे थे इस्तेमाल

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम गुरुचरण सिंह 22 अप्रैल से लापता है. दिल्ली पुलिस टीमें बनाकर उत्तर प्रदेश, हरियाणा और महाराष्ट्र में उनकी खोज कर रही है. लेटेस्ट अपडेट आया है कि दिल्ली पुलिस पूछताछ के लिए तारक मेहता के सेट पर पहुंची थी.

Gurucharan Singh Missing Case: टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ इन दिनों सोढ़ी यानी गुरुचरण सिंह की वजह से सुर्खियों में है. गुरुचरण 22 अप्रैल से लापता है और उन्हें लापता हुए 20 दिन हो गए है. उनके फैंस और उनके परिवार वाले एक्टर के नाम मिलने पर काफी परेशान है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. लेटेस्ट अपडेट में सामने आया है कि पुलिस की टीम ने मुंबई में तारक ���ेहता का उल्टा चश्मा के एक्टर्स से पूछताछ की, जिनसे एक्टर संपर्क में थे.


पुलिस पहुंची ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के सेट पर
गुरुचरण सिंह का कुछ पता नहीं चल रहा है और वो 22 अप्रैल से लापता है. दिल्ली पुलिस टीमें बनाकर उत्तर प्रदेश, हरियाणा और महाराष्ट्र में उनकी खोज कर रही है. लेटेस्ट अपडेट की मानें तो News18 शोशा की एक रिपोर्ट की मानें तो, सूत्र ने बताया कि, हाल ही में दिल्ली पुलिस अधिकारियों की एक टीम ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के सेट पर पहुंची थी. उन्होंने उनके को-स्टार से एक्टर को लेकर पूछताछ की, जो उनके कॉन्टैक्ट में थे. सूत्र ने ये भी बताया कि, सारे लोगों ने पुलिस के साथ अच्छे से सहयोग किया. गुरुचरण सिंह के प्रोडक्शन हाउस द्वारा पेमेंट को लेकर कुछ अफवाहें थी, जिसे लेकर पुलिस ने पाया कि उनका पेमेंट ही कर दिया गया था.

Gurucharan Singh Missing Case: गुरुचरण सिंह के गायब होने से एक दिन पहले क्या हुआ था घर पर, पिता ने बताई सारी सच्चाई

Also Read- TMKOC: क्या गुरुचरण सिंह ने खुद बनाया अपने गायब होने का प्लान, ये शॉकिंग जानकारी आई सामने


27 अलग-अलग ईमेल का यूज कर रहे थे गुरुचरण सिंह
वहीं, पीटीआई के मुताबिक, गुरुचरण सिंह 27 अलग-अलग ईमेल का यूज कर रहे थे. जांच से जुड़े एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, एक्टर को उनके ऊपर किसी के नजर रखने का अंदाजा था और इसकी वजह से वो ईमेल अकाउंट बदलते रहते थे. गौरतलब है कि एक्टर का फोन 22 अप्रैल की रात 9.22 बजे से बंद है और इस वजह से उनका लोकेशन पता करने में पुलिस को मुश्किल हो रही है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वो एक ई-रिक्शा से दूसरे ई-रिक्शा में जाते दिखे थे.

Also Read- Gurucharan Singh News: गुरुचरण सिंह के परिवार ने शादी की अफवाहों पर किया रिएक्ट, करीबी दोस्त ने कहा- ये फेक न्यूज है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >