Gurucharan Singh News: जल्द शादी करने वाले थे गुरुचरण सिंह, फाइनेंशियल प्रॉब्लम की वजह से थे परेशान

Gurucharan Singh News: पॉपुलर टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के गुरुचरण सिंह उर्फ ​​सोढ़ी लापता हो गए हैं. अब एक रिपोर्ट के अनुसार, मामले में दिल्ली पुलिस की शुरुआती जांच से पता चला है कि वह जल्द ही शादी करने वाले थे और फाइनेंशियल प्रॉब्लम से गुजर रहे थे.

Gurucharan Singh News: टीवी एक्टर गुरुचरण सिंह, जो लोकप्रिय सिटकॉम ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में रोशन सिंह सोढ़ी के किरदार के लिए जाने जाते हैं, कथित तौर पर कई दिनों से लापता हैं. उन्हें आखिरी बार 22 अप्रैल को देखा गया था, जब वह मुंबई के लिए फ्लाइट पकड़ने गए थे. हालांकि न तो वह मायानगरी पहुंचे न ही दिल्ली में उनका कोई पता है. एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार गुरुचरण सिंह की कुछ ही दिनों में शादी होने वाली थी, और वह आर्थिक तंगी से भी जूझ रहे थे.


आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे गुरुचरण सिंह
हाल ही में, तारक मेहता का उल्टा चश्मा अभिनेता के एक करीबी दोस्त सोनी ने खुलासा किया कि उनकी तबीयत कुछ दिनों से ठीक नहीं है. उन्होंने टाइम्स नाउ से बातचीत में कहा, ”22 अप्रैल की दोपहर को उनके फोन से मुझे कॉल आया था, लेकिन उनकी मां ने मुझसे बात की थी. उन्होंने मुझसे कहा कि वह ठीक नहीं है. ये तब की बात है जब वो मुंबई आ रहे थे. रात में, मैंने उसे फिर से फोन किया लेकिन उसका फोन बंद था, इसलिए मुझे लगा कि उसकी फ्लाइट उड़ गई होगी.”

Also Read- TMKOC के भिड़े ने गुरुचरण सिंह के लापता होने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- प्रार्थना कर रहा हूं कि…

Also Read- गुरुचरण सिंह को फोन किया लेकिन उनका नंबर… सोढ़ी के लापता होने पर कंवलप्रीत सिंह ने जाहिर की चिंता

Also Read- Gurucharan Singh News: लापता होने से पहले बीमार थे गुरुचरण सिंह, दिल्ली पुलिस ने ऑफिशियल बयान किया जारी


गुरुचरण के दोस्त ने किए चौंकाने वाले खुलासे
उन्होंने आगे बताया, “मैं हवाई अड्डे पर गुरुचरण का इंतजार करता रहा. मुझे लगा कि वह अपना सामान ले रहा होगा. उसका फोन बंद था लेकिन उसका दूसरा ऑफिशियल फोन बज रहा था और कोई नहीं उठा रहा था. फिर मैंने उसके पिता को फोन किया और उन्हें बताया कि वह अभी भी यहां नहीं है. सुबह 3 बजे, उसके पिता ने मुझे फिर से फोन किया और मुझे जाकर जांच करने के लिए कहा.”


गुरुचरण ने एटीएम से निकाले थे पैसे
सूत्रों के मुताबिक, शुरुआती जांच के बाद दिल्ली पुलिस के पास कई अहम सुराग लगे हैं. जिसमें कहा जा रहा है कि गुरुचरण ने दिल्ली के एक एटीएम से 7,000 निकाले थे. 24 अप्रैल को उनका लास्ट लोकेशन उनके घर से कुछ किलोमीटर दूर पालम में पाया गया था. उसके बाद से उनका फोन बंद है. गौरतलब है कि गुरुचरण सिंह के पिता द्वारा दर्ज कराई गई अपहरण की शिकायत के बाद, पुलिस ने जांच शुरू की है और अभिनेता का पता लगाने के लिए कई टीमों को इकट्ठा किया है.

Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: गुरुचरण सिंह के लापता होने पर परेशान हुई जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल, कहा- ये शॉकिंग है और…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >