गुरुचरण सिंह के लापता होने से लेकर बबीता जी-टप्पू के सगाई की खबरों तक, जब TMKOC के स्टार्स ने खूब बटोरी सुर्खियां

1 / 1
गुरुचरण सिंह के लापता होने से लेकर बबीता जी-टप्पू के सगाई की खबरों तक, जब TMKOC के स्टार्स ने खूब बटोरी सुर्खियां
फुल स्क्रीन में देखें

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah starcast fees

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा के स्टार्स किसी न किसी वजह से अक्सर सुर्खियां बटोरते हैं. कभी टप्पू-बबीता जी सगाई की खबरें हो या अब गुरुचरण सिंह के लापता होने की. आइये जानते हैं सीरियल के स्टार्स कब-कब लाइमलाइट में आए थे.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: लोकप्रिय अभिनेता गुरुचरण सिंह उर्फ ​​तारक मेहता का उल्टा चश्मा के पुराने सोढ़ी कथित तौर पर लापता होने के बाद से खबरों में हैं. हालांकि, यह पहली बार नहीं है, जब शो के किसी स्टार्स ने लाइमलाइट बटोरी है.

Gurucharan singh


‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाने वाले अभिनेता गुरुचरण सिंह कथित तौर पर लापता हो गए हैं, अभिनेता 22 अप्रैल को मुंबई की उड़ान भरने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट गए थे. हालांकि उस दिन के बाद से अभिनेता का कहीं पता नहीं चला. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी.

Jennifer mistry bansiwal and gurucharan singh


जेनिफर मिस्त्री
जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने कॉमेडी सीरियल में रोशन भाभी का किरदार निभाकर काफी पॉपुलैरिटी हासिल की थी. उन्होंने कुछ महीने पहले शो के निर्माता असित मोदी पर गंभीर आरोप लगाए थे.

Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: गुरुचरण सिंह के लापता होने पर परेशान हुई जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल, कहा- ये शॉकिंग है और…

Munmun-raj

राज और मुनमुन की सगाई की खबरें
बीते दिनों खबरें आने लगी की मुनमुन दत्ता और राज अनादकट ने कथित तौर पर एक दूसरे संग सगाई कर ली है. हालांकि जब ये खबरें सोशल मीडिया पर फैलने लगी तो दोनों ही स्टार्स ने इसका खंडन किया और खबरों को बेबुनियाद बताया.

Monika bhadoriya

मोनिका भदोरिया
तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बावरी की भूमिका निभाने वाली मोनिका भदोरिया ने शो के निर्माताओं पर कई गंभीर आरोप लगाए थे. उन्होंने कहा कि उनका पैमेंट रोका गया है और मानसिक रूप से तंग किया जा रहा है.

Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah फेम गुरुचरण सिंह हुए लापता, पिता ने दर्ज करवाई गुमशुदगी की रिपोर्ट

Shailesh lodha

शैलेश लोढ़ा
सीरियल में तारक मेहता का किरदार निभाने वाले शैलेश लोढ़ा अप्रैल 2022 में शो से बाहर हो गए. अभिनेता शुरुआत से ही शो का हिस्सा थे, लेकिन समय के साथ असित मोदी के साथ उनके रिश्ते में खटास आ गई. शैलेश ने असित पर उनके प्रति बुरा व्यवहार का आरोप लगाया था.

Kavi kumar azad


कवि कुमार आजाद
डॉक्टर हाथी के किरदार के लिए मशहूर अभिनेता कवि कुमार आजाद का जुलाई 2018 में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. आजाद नौ साल तक इस शो से जुड़े रहे थे. उनके यूं चले जाने से फैंस काफी दुखी हो गए थे.

Disha vakani


दिशा वकानी
तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन का किरदार निभाने वाली दिशा वकानी साल 2017 में मैटरनिटी लीव पर गई थी. हालांकि अब तक वह वापस नहीं आई. फैंस उनके सीरियल में लौटने का इंतजार कर रहे हैं.

Also Read- Gurucharan Singh News: जल्द शादी करने वाले थे गुरुचरण सिंह, फाइनेंशियल प्रॉब्लम की वजह से थे परेशान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >