Gurucharan Singh News: लापता होने से पहले बीमार थे गुरुचरण सिंह, दिल्ली पुलिस ने ऑफिशियल बयान किया जारी

Gurucharan Singh News: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में सोढ़ी के नाम से मशहूर गुरुचरण सिंह लापता हो गए हैं. उनके फैंस काफी ज्यादा परेशान है. एक्टर को आखिरी बार 22 अप्रैल को दिल्ली हवाई अड्डे पर देखा गया था, तब से अबतक उनकी कोई खबर नहीं है. अब दिल्ली पुलिस ने ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया है.

Gurucharan Singh News: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रोशन सिंह सोढ़ी का रोल निभाने वाले गुरुचरण सिंह लापता हो गए हैं. उनके फैंस काफी चिंतित हैं. एक्टर को आखिरी बार 22 अप्रैल को दिल्ली हवाई अड्डे पर देखा गया था, जो मुंबई जाने वाले थे. लेकिन न तो वह वहां पहुंचे न ही उनका कुछ पता चला. गुरुचरण सिंह के पिता की शिकायत के बाद, दिल्ली पुलिस ने अपहरण का मामला शुरू किया है. अब उनके करीबी दोस्त ने खुलासा किया है कि एक्टर कई दिनों से बीमार थे और उनका टेस्ट भी हुआ था.


कई दिनों से बीमार थे गुरुचरण
गुरुचरण के दोस्त ने पिंकविला से बात करते हुए कहा, “उनके माता-पिता चिंतित हैं और उन्होंने दिल्ली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है. मैंने मुंबई में भी रिपोर्ट दर्ज कराने की कोशिश की, चूंकि वह वापस नहीं लौटे हैं इसलिए यहां शिकायत दर्ज नहीं की जा सकती है. गुरुचरण जी का स्वास्थ्य भी पिछले कुछ दिनों से खराब था.” पिछले कई दिनों से उनकी तबीयत ठीक नहीं है, इसलिए मुझे इस बात की चिंता है कि दिल्ली रवाना होने से पहले उनका ब्लड प्रेशर भी बढ़ा हुआ था और कुछ टेस्ट भी हुए थे. दिल्ली रवाना होने से पहले वह ज्यादा खाना भी नहीं खा रहे थे, मैं वास्तव में आशा करता हूं और प्रार्थना करता हूं कि वह ठीक हो और सुरक्षित और स्वस्थ होकर वापस लौटे.”

Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah फेम गुरुचरण सिंह हुए लापता, पिता ने दर्ज करवाई गुमशुदगी की रिपोर्ट

Also Read-Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: गुरुचरण सिंह के लापता हो��े पर परेशान हुई जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल, कहा- ये शॉकिंग है और…

Also Read-Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah से लेकर Khatron Ke Khiladi तक, टीवी सीरियल जो ओटीटी पर हुए HIT


गुरुचरण सिंह को लेकर दिल्ली पुलिस ने जारी किया ऑफिशियल स्टेटमेंट
इस बीच, गुरुचरण के पिता की शिकायत के अनुसार, एक्टर दिल्ली से अपनी यात्रा पर निकले, लेकिन अपने गंतव्य तक नहीं पहुंचे या घर नहीं लौटे. उनका फोन पहुंच से बाहर है, जिससे उनके परिवार की परेशानी और बढ़ गई है. दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी. 22 अप्रैल से लापता अभिनेता गुरुचरण सिंह को लेकर अब दिल्ली पुलिस ने पहला ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया है.


क्या कहा दिल्ली पुलिस ने
डीसीपी साउथ-वेस्ट रोहित मीना ने एनआई को बताया, “गुरुचरण सिंह के परिवार ने हमारे पास शिकायत दर्ज कराई है कि वह 22 अप्रैल को रात 8:30 बजे मुंबई के लिए निकले थे. तब से वह लापता हैं.” हमने मामला दर्ज कर लिया है और कई कोणों से जांच कर रहे हैं. हम फुटेज और तकनीकी जांच की तलाश कर रहे हैं और हमें कई महत्वपूर्ण सुराग भी मिले हैं… हमने आईपीसी की धारा 365 के तहत मामला दर्ज किया है… प्रारंभिक जांच में यह शामिल है. सीसीटीवी के अनुसार उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और पुष्टिकारक तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया जा रहा है. उन्हें एक बैकपैक के साथ जाते हुए देखा गया है.” एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो 22 अप्रैल की रात 9 बजकर 14 मिनट का है. इसमें गुरुचरण सिंह दिल्ली के पालम इलाके के परशुराम चौक पर नजर आ रहे हैं.

Read Also- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में ‘पुराने सोढ़ी’ की जल्द होगी वापसी, गुरुचरण सिंह ने दिया HINT

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >