Shehnaaz Gill को डेट करने की खबरों पर गुरु रंधावा ने किया रिएक्ट, कहा- मुझे बहुत अच्छा लगता है जब…

पिछले कुछ समय से ऐसी खबरें आ रही हैं कि गुरु रंधावा और शहनाज गिल एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में है. दोनों की जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आती है. अब डेटिंग पर सिंगर ने रिएक्ट किया है.

बिग बॉस फेम शहनाज गिल अक्सर अपने ग्लैमरस फोटोशूट को लेकर चर्चा में रहती है. शहनाज की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है. कुछ समय से एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती है. सिंगर और गीतकार गुरु रंधावा के साथ शहनाज ने एक म्यूजिक वीडियो में काम किया था, जिसके बाद सुनने में आने लगा कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. इसके अलावा शहनाज की मूवी थैंक यू फॉर कमिंग के प्री-रिलीज इवेंट में भी दोनों ने एक साथ रेड कार्पेट पर पोज दिया. जिसके बाद डेटिंग की अटकलें तेज हो गई है. अब रंधावा ने इसपर चुप्पी तोड़ी है.


क्या शहनाज गिल को डेट कर रहे गुरु रंधावा
गुरु रंधावा और शहनाज गिल के रिश्ते की अफवाहें पिछले साल शुरू हुईं जब उन्होंने अपना पहला रोमाटिंक वीडियो मूनराइज किया था. उसके बाद उनका दूसरा सॉन्ग सनराइज आया था. दोनों की केमेस्ट्री को फैंस ने काफी पसंद किया था. फैंस को इंस्टाग्राम पर दोनों के रील्स भी काफी भाते है. इस बीच हिंदुस्तान टाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में जब उनसे शहनाज के साथ डेटिंग पर पूछा गया तो उन्होंने मजेदार जवाब दिया. सिंगर ने कहा, “जब लोग मेरी डेटिंग लाइफ के बारे में बात करते हैं तो मुझे बहुत अच्छा लगता है.”

Kuch Khattaa Ho Jaay Review: खट्टा नहीं बल्कि कड़वा अनुभव है सिंगर से एक्टर बने गुरु रंधावा की यह फिल्म

Shehnaaz Gill ने मल्टीकलर ड्रेस में ढाया कहर, मिनटों में वायरल हुई तसवीरें


गुरु रंधावा बोले- मुझे ये बहुत अच्छा लगता है
गुरु रंधावा ने आगे कहा, “फैंस मुझे दुनिया भर की खूबसूरत लड़कियों से लिंकअप करते हैं, इसलिए मुझे ये बहुत अच्छा लगता है. हर लड़के को वो अटेंशन चाहिए.” सिंगर ने शहनाज गिल के साथ डेटिंग रूमर्स पर कुछ नहीं कहा. उन्होंने कहा, “मैं चाहता हूं कि लोग मेरी लव लाइफ के बारे में बात करें. भले ही मैं अभी किसी को डेट नहीं कर रहा, लेकिन इस न्यूज के साथ, मैं जल्द ही किसी को डेट करने लगूंगा. अगर रीडर एक लड़की है तो मैं सिंगल हूं और अगर रीडर एक लड़का है तो मैं सिंगल नहीं हूं. बता दें कि सिंगर ने हाल ही में फिल्म कुछ खट्टा हो जाए से एक्टिंग कू दुनिया में कदम रखा था. हालांकि मूवी नहीं चली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >