गुजरात पाकिस्तान या बांग्लादेश में है क्या? 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स विवाद पर क्यों भड़के परेश रावल

परेश रावल ने गुजरात में 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स के आयोजन का बचाव किया है. उन्होंने सवाल किया कि गुजरात भारत का हिस्सा है, फिर वहां राष्ट्रीय समारोह होने पर आपत्ति क्यों? जानिए दिल्ली से बाहर होने वाले समारोह और इस साल सम्मान पाने वाले बड़े नामों की पूरी जानकारी.

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स इस बार दिल्ली में नहीं, बल्कि गुजरात के केवड़िया स्थित एकता नगर में आयोजित होने वाले हैं. राष्ट्रीय राजधानी से बाहर इस प्रतिष्ठित समारोह के आयोजन को लेकर चर्चा शुरू हो गई है. इसी बीच एक्टर परेश रावल ने गुजरात को आयोजन स्थल बनाए जाने के फैसले का बचाव किया है. उन्होंने सवाल किया कि अगर देश के किसी दूसरे राज्य में इतना बड़ा राष्ट्रीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, तो इसमें गलत क्या है.

‘गुजरात पाकिस्तान या बांग्लादेश में है क्या?’

ANI से बातचीत के दौरान परेश रावल से जब गुजरात में नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स आयोजित किए जाने को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा, "गुजरात पाकिस्तान या बांग्लादेश में है क्या? यह भी हमारे अपने देश का हिस्सा है. यह कार्यक्रम गुजरात में क्यों नहीं हो सकता?" परेश रावल ने अपनी बात रखते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर के ऐसे कार्यक्रम सिर्फ दिल्ली तक सीमित नहीं रहने चाहिए. उनका कहना है कि देश के अलग-अलग राज्यों को भी ऐसे बड़े आयोजनों की मेजबानी करने का मौका मिलना चाहिए. इससे राष्ट्रीय कार्यक्रमों की पहुंच दिल्ली से निकलकर देश के दूसरे हिस्सों तक पहुंचेगी. परेश रावल ने साफ किया कि उन्हें गुजरात में समारोह आयोजित किए जाने में कोई परेशानी नजर नहीं आती.

22 सितंबर को गुजरात में होगा समारोह

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का समारोह 22 सितंबर को गुजरात के केवड़िया स्थित एकता नगर में आयोजित किया जाएगा. लंबे समय से नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का आयोजन दिल्ली में होता रहा है, लेकिन इस बार आयोजन स्थल बदल दिया गया है. सरकार की ओर से इसे देश के अलग-अलग हिस्सों को राष्ट्रीय आयोजनों से जोड़ने की दिशा में एक कदम माना जा रहा है.

नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की शुरुआत 1954 में हुई थी. यह भारतीय सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोहों में से एक है. हर साल फिल्मों, कलाकारों और तकनीकी क्षेत्र में शानदार काम करने वाली प्रतिभाओं को इन पुरस्कारों के जरिए सम्मानित किया जाता है. खास बात यह है कि इसमें हिंदी सिनेमा के साथ-साथ देश की अलग-अलग भाषाओं की फिल्मों को भी पहचान मिलती है.

कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड

इस बार 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में कई बड़े नामों को सम्मान मिला है. कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए बेस्ट एक्टर चुना गया है. वहीं दिग्गज मलयालम एक्टर ममूटी को ‘ब्रमायुगम’ के लिए बेस्ट एक्टर का सम्मान मिला है. यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस चुना गया है. ‘आर्टिकल 370’ को बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड मिला है. वहीं रणदीप हुड्डा को ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ के लिए बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का सम्मान दिया जाएगा.

क्षेत्रीय सिनेमा का भी दिखा दबदबा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में क्षेत्रीय और भाषाई विविधता भी देखने को मिली है. मराठी, संथाली, तमिल, मलयालम, तेलुगु, कन्नड़, तुलु और गढ़वाली समेत कई भाषाओं की फिल्मों को अलग-अलग श्रेणियों में सम्मान मिला है. खास तौर पर संथाली सिनेमा के लिए यह उपलब्धि महत्वपूर्ण है, क्योंकि पहली बार किसी संथाली फिल्म को नॉन-फीचर फिल्म सेक्शन में सम्मानित किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: Hanuman Ansh: फिल्म देखी तो पाप लगेगा... 'नीम करोली बाबा' बने शोभिनव सत्या ने क्यों कही ये बात?

ये भी पढ़ें: Haiwaan First Review: अक्षय कुमार-सैफ अली खान की जोड़ी हिट हुई या फुस्स, टिकट लेने से पहले पढ़ें फर्स्ट रिव्यू

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By निकिता सिंह

निकिता सिंह हिंदी डिजिटल मीडिया की पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं. उन्हें डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में विशेष रुचि और अच्छी पकड़ है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में कंटेंट राइटर इंटर्न के तौर पर कार्यरत हैं, जहां वह बॉलीवुड, टीवी, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस और सेलिब्रिटी से जुड़े कंटेंट पर काम करती हैं.

उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत भोपाल के प्रतिष्ठित संस्थान पब्लिक वाणी में इंटर्नशिप से की, जहां उन्हें न्यूज रिसर्च, कंटेंट राइटिंग और डिजिटल पत्रकारिता का व्यावहारिक अनुभव मिला.

निकिता ने सेंट जेवियर्स, रांची से BJMC और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स किया है. सरल, तथ्यपरक और ऑडियंस-फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी प्रमुख ताकत है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >