Govinda Health Update: गोविंदा को कहां लगी थी गोली, एक्टर के भाई ने डिस्चार्ज को लेकर कही ये बात

Govinda Health Update: गोविंदा के भाई कीर्ति कुमार ने अब ऑपरेशन के बाद स्टार का हेल्थ अपडेट दिया है. उन्होंने कहा, अब वो बिल्कुल ठीक हैं और जल्द ही उन्हें छुट्टी मिल जाएगी. उन्होंने ये भी बताया कि एक्टर को गोली कब लगी थी.

Govinda Health Update: बॉलीवुड अभिनेता और शिव सेना नेता गोविंदा को आज सुबह अपनी ही लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली लग गई. जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया. यह घटना सुबह लगभग 4:45 बजे हुई, जब वह बाहर जाने से पहले रिवॉल्वर की जांच कर रहे थे. पहले रिपोर्ट्स में कहा गया कि उनको घुटने में गोली लगी थी, लेकिन अब उनके भाई कीर्ति कुमार ने खुलासा किया कि गोविंदा का ऑपरेशन हुआ है और अब उनकी हालत में सुधार हो रहा है. उन्होंने कहा, “जब हम लोग आए थे, तो उन्हें ऑपरेट किया. मुझे ऐसा लगता है ठीक हो जाए तो आज शाम को ही वो घर चले जाएंगे.” उन्होंने ये भी बताया कि गोली घुटने में नहीं बल्कि पैर के अंगूठे में लगी थी. घटना के समय गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा कोलकाता में थीं, वहीं उनकी बेटी टीना अपने पिता के साथ थीं, उन्हें अस्पताल से बाहर निकलते देखा गया. कश्मीरा शाह और राजू खेर जैसे स्टार्स को अस्पताल के बाहर देखा गया. गोविंदा को कुली नंबर 1, हसीना मान जाएगी, स्वर्ग, साजन चले ससुराल, राजा बाबू, राजाजी, पार्टनर और अन्य जैसे कॉमेडी ब्लॉकबस्टर देने के लिए जाना जाता है.

Also Read- Govinda Shot Update: सुबह-सुबह रिवॉल्वर लेकर गोविंदा कहां जा रहे थे ? मैनेजर ने दी यह अपडेट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >