Goodbye BO Collection Day 5: दर्शकों को थिएटर्स तक नहीं खींच पायी अमिताभ बच्चन की फिल्म, कमाए इतने करोड़

अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म गुडबाय 7 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. ये फिल्म दर्शकों को इम्प्रेस करने में पूरी तरह विफल रही है. थियेटर्स में ना के बराबर ऑडियंस दिखाई दे रहे हैं.

Goodbye Box Office Collection Day 5: अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फिल्म गुडबाय (Goodbye) बीते 7 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. अपने पहले दिन ही फिल्म को 1 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूने में काफी संघर्ष करना पड़ा था. ऐसे में पांच दिन बीत जाने के बाद भी फिल्म अभी तक 5 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार करने में कामयाब नहीं हुई है. विकास बहल द्वारा निर्देशित फिल्म एक ऐसे परिवार की भावनात्मक कहानी है, जो अपने तरीके से दुख से निपटना सीखता है.

गुडबाय ने कमाए इतने करोड़

अमिताभ बच्चन की गुडबाय ने पांचवे दिन सिर्फ 0.60 करोड़ की कमाई की. जिसके बाद अबतक का कुल कलेक्शन 4.96 करोड़ रुपये ही हुआ है. यह आंकड़ा काफी कम है. फिल्म को समीक्षकों से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी. बीते दिनों अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर मेकर्स ने ऑडियंस को लुभाने के लिए कई ऑफर्स भी दिए, लेकिन दर्शकों का इसपर कुछ खास ध्यान नहीं गया. बता दें कि गुडबाय ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की विक्रम वेधा और मणिरत्नम पोन्नियिन सेलवन के साथ कम्पीट कर रहा है.

फिल्म गुडबाय की कहानी

फिल्म गुडबाय की कहानी दिलों को छूती है. कहानी की शुरुआत में ही नीना गुप्ता की मौत हो जाती है, जो रश्मिका की मां होती है. मां को अंतिम विदाई देने के लिए पूरा परिवार एक छत के नीचे आते हैं. जिसमें तारा के तीन भाई भी हैं. हरीश और उनके बच्चों के बीच मतभेद शुरू हो जाते हैं. वैचारिक से लेकर निजी मतभेद तक सबकुछ सामने आने लगते हैं. अलविदा का निर्माण बहल, विराज सावंत, एकता कपूर और शोभा कपूर ने अपने बैनर गुड को, बालाजी मोशन पिक्चर्स और सरस्वती एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के तहत किया है.

Also Read: Goodbye Film Review: अमिताभ बच्चन और रश्मिका की गुडबाय…आंखों को नम कर जाएगी
इन फिल्मों में नजर आएंगी रश्मिका

रश्मिका मंदाना की आने वाली फिल्मों की बात करें तो वो एनिमल में अभिनेता रणबीर कपूर के साथ काम कर रही है. इसके अलावा पुष्पा के पार्ट 2 में भी वो है. वहीं, अमिताभ बच्चन कौन बनेगा करोड़पति 14 को होस्ट कर रहे है. इसके अलावा वो फिल्म ऊंचाई में अनुपम खेर, बोमन ईरानी के साथ नजर आएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >