Good Bad Ugly Review: सनी देओल की जाट को टक्कर देने में कामयाब हुई गुड बैड अग्ली, थियेटर जाने से पहले पढ़ें रिव्यू

Good Bad Ugly Review in hindi: अजित कुमार और त्रिशा कृष्णन की मोस्ट अवेटेड फिल्म गुड बैड अग्ली 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म में अजित एक रिटायर्ड गैंगस्टर की भूमिका निभा रहे हैं, जिसे अपने हिंसक अतीत में लौटने के लिए मजबूर किया जाता है. मूवी को दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पांस मिला. एक यूजर ने ट्विस्ट पर लिखा, “पिछले 12-14 सालों में #अजितकुमार सर की सबसे बेहतरीन एंटरटेनर…

Good Bad Ugly Review: मार्क एंटनी के निर्देशक आदिक रविचंद्रन की ओर से निर्देशित अजित कुमार की मोस्ट अवेटेड एक्शन ड्रामा गुड बैड अग्ली 10 अप्रैल को दुनिया भर के सिनेमाघरों में उतरी. इसे दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है. कई फैंस ने इसे अजित कुमार के करियर की सबसे बेस्ट फिल्म बता रहे हैं. आइये जानते हैं मूवी देखकर नेटिजन्स ने सोशल मीडिया पर क्या रिएक्शन दिया.

गुड बैड अग्ली का पहला रिव्यू आया सामने

फिल्म के पहले हिस्से ने खास तौर पर लोगों का ध्यान खींचा है, जिसमें अजित की पिछली मास-मसाला भूमिकाओं की याद ताजा होती है. जिसमें आकर्षक, आधुनिक एक्शन सीक्वेंस और स्टाइलिश निर्देशन शामिल है. एक ट्विटर यूजर ने लिखा, “#GoodBadUgly – 5/5. यह कॉलीवुड का एवेंजर्स है, जहां सभी एवेंजर्स अजित कुमरा हैं. यह बेंचमार्क सेट करता है.” एक दूसरे यूजर ने लिखा,

अजित कुमार की फिल्म देखकर फैंस का आया रिएक्शन

एक दूसरे यूजर ने शेयर किया, “एकेकेकेके फैंस के लिए सामूहिक दावत. हमारे विंटेज एके सर वापस आ गए हैं. सबसे स्टाइलिश लुक में दिख रहे हैं. #अजितकुमार के लिए उचित ऊंचाई. मस्ट वॉच फिल्म है.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”अजित कुमार की इस एक्शन फिल्म को देखना तो बनता ही है, जरूर थियेटर जाऊंगा और इसे पहले देखकर फिर सनी देओल की जाट को देखूंगा.”

गुड बैड अग्ली के बारे में

आदिक रविचंद्रन की ओर से निर्देशित गुड बैड अग्ली 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म की टीम ने हाल ही में ट्रेलर शेयर किया. इसमें अजित एक रिटायर्ड गैंगस्टर की भूमिका निभा रहे हैं, जिसे अपने हिंसक अतीत में लौटने के लिए मजबूर किया जाता है. वीडियो में अर्जुन दास एक डरावने खलनायक की भूमिका निभाते हुए और त्रिशा एक महत्वपूर्ण भूमिका में दिखाई दे रहे हैं. कहानी में एक बड़ा ट्विस्ट दिखाया गया है, जो फैंस को जरूर एक्साइटेड करेगा. गुड बैड अग्ली में प्रभु, प्रसन्ना, अर्जुन दास, सुनील, राहुल देव और योगी बाबू भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. जीवी प्रकाश ने फिल्म का संगीत तैयार किया है.

यह भी पढ़ें- Jaat Review: सनी देओल की जाट फ्लॉप हुई या हिट, मिले इतने स्टार्स, थियेटर जाने से पहले प

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >