तुषार कपूर ने पूरी की Golmaal 5 की शूटिंग, फोटो शेयर कर बोले- पिक्चर अभी बाकी है

Golmaal 5 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. तुषार कपूर ने फिल्म की शूटिंग शेड्यूल पूरा कर लिया है और सोशल मीडिया पर खास पोस्ट शेयर की है. जानिए फिल्म की स्टारकास्ट, शूटिंग और रिलीज से जुड़ी पूरी डिटेल्स.

Golmaal 5: ‘गोलमाल’ फ्रैंचाइजी में बिना कुछ बोले सिर्फ अपने मजेदार ‘आए-उओ’ अंदाज से लोगों को हंसाने वाले हमारे प्यारे ‘लकी’ यानी तुषार कपूर ने फैंस के लिए एक बहुत बड़ा अपडेट शेयर किया है. एक्टर ने अपनी आने वाली फिल्म ‘गोलमाल 5’ के अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली है. इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर टीम के साथ एक खास सेल्फी शेयर करके दी, जिसके बाद फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है.

यहां देखें तुषार कपूर की पोस्ट-

तुषार कपूर: पिक्चर अभी बाकी है!”

तुषार कपूर ने जो फोटो शेयर की है, उसमें वह अपनी पूरी टीम के साथ मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं, इस फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा कि उन्होंने इस फिल्म के लिए पूरे 79 दिनों तक दिन-रात बहुत कड़ी मेहनत की है. उन्होंने बताया कि इस दौरान टीम ने खूब लगन से काम किया, दिन-रात शूटिंग की. सेट पर ही छोटी-छोटी नीदें (पावर नैप्स) लीं और छुट्टियां भी मनाईं. लेकिन इसके साथ ही तुषार ने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ाते हुए यह भी लिखा, “लेकिन पिक्चर अभी बाकी है!”

दोस्तों ने दी बधाई, फैंस हुए खुश

जैसे ही तुषार कपूर ने यह पोस्ट शेयर की, फैंस और उनके दोस्तों ने कमेंट्स की बौछार कर दी. फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर आफताब शिवदासानी ने भी तुषार की इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए उनकी टीम को ‘द ए टीम’ कहा. फैंस भी तुषार को फिर से ‘लकी’ के मजेदार अवतार में देखने के लिए बहुत ज्यादा एक्साइटेड हैं.

स्टारकास्ट और रिलीज डेट

बता दें कि डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने इस फिल्म की शूटिंग अप्रैल के महीने में ऊटी में शुरू की थी. इस बार फिल्म में तुषार कपूर के पुराने साथी अजय देवगन (गोपाल), अरशद वारसी (माधव), श्रेयस तलपड़े और कुणाल खेमू तो होंगे ही, साथ ही पहले पार्ट के ‘लक्ष्मण’ यानी शरमन जोशी भी पूरे 20 साल बाद वापस आ रहे हैं. इतना ही नहीं, इस बार फिल्म में सुपरस्टार अक्षय कुमार और एक्ट्रेस प्रियमणि भी नजर आने वाले हैं.

फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान जल्द ही किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: KGF 3 पर यश ने तोड़ी चुप्पी, बताया कब आएगी फिल्म

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >