KGF 3 पर यश ने तोड़ी चुप्पी, बताया कब आएगी फिल्म

KGF 3 का इंतजार कर रहे फैंस के लिए गुड न्यूज है. सुपरस्टार यश ने खुद बताया कि फिल्म कब आएगी और उनकी अगली फिल्म 'टॉक्सिक' क्यों लेट हो गई है.

KGF 3: यश की फिल्म ‘केजीएफ’ ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा तूफान मचाया था, जिसे आज भी लोग याद करते हैं. ‘केजीएफ’ और ‘केजीएफ 2’ की जबरदस्त सफलता के बाद से ही फैंस इसके तीसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं. हर किसी के मन में बस एक ही सवाल है कि आखिर ‘KGF 3’ कब आएगी? अब इस सवाल पर खुद यश ने चुप्पी तोड़ी है. हाल ही में दिए इंटरव्यू में उन्होंने फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट दिया. साथ ही अपनी अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ की रिलीज में हो रही देरी की वजह भी बताई. आइए जानते हैं पूरी डिटेल.

यश ने क्या कहा?

Variety India को दिए इंटरव्यू में यश ने बताया कि वह जानते हैं कि पूरी दुनिया KGF 3 का बहुत बेसब्री से इंतजार कर रही है. लेकिन वह सिर्फ पैसे कमाने के लिए या नाम का फायदा उठाने के लिए जल्दी में फिल्म नहीं बनाना चाहते. यश ने कहा कि जब सही समय आएगा और उनके पास एक बहुत अच्छी कहानी होगी, तभी KGF 3 बनाई जाएगी. वह फैंस को कुछ ऐसा देना चाहते हैं जो सच में धमाकेदार हो, इसलिए इसमें थोड़ा समय लग सकता है.

आपको बता दें कि इससे पहले आए दोनों पार्ट (KGF 1 और KGF 2) बहुत बड़े ब्लॉकबस्टर रहे हैं.

Kgf 1 box office report, pc: sacnilk
Kgf 2 box office report, pc: sacnilk

फिल्म ‘टॉक्सिक’ क्यों हो गई लेट?

यश की एक और नई फिल्म आने वाली है जिसका नाम है ‘टॉक्सिक’. यह फिल्म पहले 4 जून 2026 को सिनेमाघरों में आने वाली थी, लेकिन अब इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है. मेकर्स का कहना है कि फिल्म पूरी तरह से बनकर तैयार है, लेकिन वे इसे पूरी दुनिया में एक साथ बहुत बड़े स्तर पर रिलीज करना चाहते हैं. विदेशी डिस्ट्रीब्यूटर्स के साथ बातचीत चल रही है, इसलिए सही तारीख तय होते ही नई रिलीज डेट का ऐलान किया जाएगा.

यश की आने वाली दूसरी बड़ी फिल्में

‘केजीएफ 3’ और ‘टॉक्सिक’ के अलावा यश के पास और भी कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं. वह आने वाली फिल्म ‘रामायण’ (पार्ट 1 और 2) में भी नजर आएंगे. खास बात यह है कि इस फिल्म में यश रावण के दमदार किरदार में दिखाई देंगे.

‘रामायण पार्ट 1’ दिवाली 2026 पर रिलीज होने वाली है, जबकि इसका दूसरा भाग यानी ‘रामायण पार्ट 2’ साल 2027 में सिनेमाघरों में आएगा.

यह भी पढ़ें: Mahakali: अक्षय खन्ना की ‘महाकाली’ में हुई इस हैंडसम हंक की एंट्री, लवर बॉय इमेज छोड़ पहली बार दिखेगा अलग अवतार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >