‘जवान’ डायरेक्टर एटली कुमार ने पहली बार रिवील किया बेटी का नाम, बेहद खास है मतलब

Atlee Kumar: ‘जवान’ के डायरेक्टर एटली कुमार और उनकी पत्नी प्रिया ने अपनी बेटी का नाम “मियू” रखा है. कपल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर नाम का मतलब भी बताया. फैंस और सेलेब्स लगातार उन्हें दूसरी बार पेरेंट्स बनने की बधाई दे रहे हैं.

Atlee Kumar: फिल्म जवान के डायरेक्टर एटली कुमार इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. हाल ही में एटली और उनकी पत्नी कृष्णा प्रिया दूसरी बार माता-पिता बने हैं. अब कपल ने अपनी बेटी के नाम का खुलासा कर दिया है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है.

एटली और प्रिया ने बेटी का नाम रखा ‘मियू’

एटली और प्रिया ने अपनी नन्ही बेटी का नाम “मियू” रखा है. कपल ने सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत पोस्ट शेयर कर यह खुशखबरी फैंस के साथ साझा की. तस्वीर में प्रिया अपनी बेटी का हाथ थामे नजर आईं, जबकि पोस्ट के जरिए कपल ने अपने परिवार की खुशी जाहिर की.

एटली ने पोस्ट में लिखा कि अब उनके प्यार को एक नया नाम मिल गया है. उन्होंने बताया कि “मियू” का मतलब खूबसूरती, कोमलता और प्यार होता है. इस नाम के सामने आते ही फैंस और सेलेब्स ने कपल को ढेरों शुभकामनाएं देना शुरू कर दिया.

2026 में दूसरी बार बने पेरेंट्स

बता दें कि एटली और प्रिया ने 20 अप्रैल 2026 को अपनी बेटी का स्वागत किया था. बेटी के जन्म के बाद से ही परिवार में खुशी का माहौल है. इससे पहले कपल एक बेटे के माता-पिता भी बन चुके हैं, जिसका नाम मीर है.

एटली और प्रिया की शादी साल 2014 में हुई थी। दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी का फैसला लिया था. शादी के कई साल बाद कपल ने पहली बार अपने पेरेंट्स बनने की खुशखबरी फैंस के साथ साझा की थी.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट

जैसे ही एटली और प्रिया ने बेटी के नाम का ऐलान किया, सोशल मीडिया पर उनका पोस्ट तेजी से वायरल होने लगा. फैंस “मियू” नाम को बेहद प्यारा बता रहे हैं. साउथ फिल्म इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक कई सितारों ने कपल को बधाई दी है.

‘राका’ को लेकर भी चर्चा में हैं एटली

वर्क फ्रंट की बात करें तो एटली इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म राका को लेकर सुर्खियों में हैं. फिल्म में अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं. फिल्म से अल्लू अर्जुन का फर्स्ट लुक पहले ही सामने आ चुका है, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था.

यह भी पढ़ें: थलापति विजय का नाम सुनते ही ब्लश करने लगीं तृषा कृष्णन, वीडियो इंटरनेट पर वायरलa

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >