Ghum Hain Kisikey Pyaar Meiin: घर छोड़कर जाने का फैसला करेगी सवी, क्या रजत संग रिश्ता बनने से पहले ही जाएगा टूट

शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ दिखाया जाएगा कि भाग्यश्री, सवी को पारंपरिक महाराष्ट्रीयन खाना बनाने के लिए कहती है. हालांकि इस दौरान ऐसा कुछ होता है, जिसमें सवी और भाग्यश्री में बहस हो जाती है.

Ghum Hain Kisikey Pyaar Meiin: स्टार प्लस का शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ अपनी कहानी को लेकर चर्चा में है. सीरियल में सवी और रजत की कहानी दिखाई जा रही है. सवी का किरदार भाविका शर्मा निभा रही है और हितेश भारद्वाज, रजत की भूमिका निभा रहे हैं. इन दिनों शो में सवी और रजत अपने प्यार और नफरत वाले रिश्ते को ठीक करने में लगे हुए है. सई चाहती है कि उसके माता-पिता के बीच सबकुछ ठीक हो जाए.

सवी लेगी एक बड़ा फैसला

‘गुम है किसी के प्यार में’ दिखाया जाएगा कि रजत की मां सवी को पारंपरिक महाराष्ट्रीयन खाना बनाने के लिए कहती है. भाग्यश्री बताती है कि उसकी सहेलियां आ रही है और वो उन्हें इम्प्रेस करना चाहती है. सवी उत्सुक होकर रसोई में जाती है और अच्छा खाना बनाने में लग जाती है. हालांकि खाना बनाने के बाद सवी खाने को टिफिन में पैक कर देती है. भाग्यश्री इस बात पर सवी को डांटती है उसने बिना पूछे ऐसा क्यों किया. इस दौरान रजत वहां आता है और वो अपनी मां की साइड लेता है. सवी को ये देखकर काफी दुख पहुंचता है. वो घर छोड़कर जाने का फैसला कर लेती है.

सवी करेगी तारा की मदद

गुम है किसी के प्यार में‘ के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि रजत को सवी पर शक होगा. तारा और उसकी फैमिली से जुड़े मुद्दे को सुलझाने में सवी मदद करती है और खुद को एक मुश्किल सिचुएशन में पाती है. इस दौरान रजत सब देख लेता है और सवी की हरकतों पर उसे शक होता है. वहीं, आपने अब तक देखा कि रजत, सवी से अपने रिश्ते को नये सिरे से शुरू करने की बात कहता है. सवी उसकी बातें सुनकर चौंक जाती है कि आखिर ऐसा क्या हुआ जो उसका मन बदल गया.

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin का ये एक्टर बिग बॉस 18 में ले सकता है भाग, लीप के बाद कट गया था पत्ता

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >