GHKPM Spoiler: मौत को गले लगा लेगी पाखी! उठाएगी बड़ा कदम, विराट-सई का होगा ऐसा हाल

Ghum Hai Kisi Ke Pyar Mein Spoiler Alert: सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' जबरदस्त ट्विस्ट आने वाला है. शो में ऐसा मोड़ आएगा, जिसे देखकर फैंस चौंक जाएंगे. नील भट्ट, आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा इस सीरियल में लीड़ रोल प्ले कर रहे है.

सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि पिकनिक पर सवी का बर्थडे सेलिब्रेट होता है. पिकनिक खत्म करके सारे लोग वापस आने लगते है. बस में पाखी और विराट बात करते होते है. तभी अचानक बस का टायर पंचर हो जाता है और बैलेंस खो जाता है. बस चट्टान पर लटक जाती है.

पाखी गिर जाती है और बेहोश हो जाती है और सई शॉक में चली जाती है. विराट सारे लोगों को बाहर निकालता है. सई पिछले दुर्घटना को यादकर काफी डर जाती है. विराट उसे बस से निकालता है और उसे यकीन दिलाता है कि बच्चे सेफ है और उन्हें कुछ नहीं हुआ है.

विराट, सई को बचाने में इतना गुम हो जाता है कि उसे पाखी का ध्यान नहीं रहता. वो बस में नीचे बेहोश गिरी होती है. वहीं, पाखी को जब होश आता है तो वो देखती है कि बस से हर कोई बाहर चला गया है.

पाखी, विराट और सई को साथ देखकर काफी हर्ट हो जाती है. वहीं, सई शॉक से बेहोश हो जाती है औऱ विराट उसे माउथ टू माउथ ब्रीदिंग देता है. पाखी उसे ऐसा करता देखकर टूट जाती है और बस में रह जाती है.

तभी अचानक बस से जुड़ा हुआ रस्सी टूट जाता है और बस नीचे गिर जाती है. विराट उसे बचाने के लिए भागता है, लेकिन पाखी इसे अपनी किस्मत मानकर बस में बैठ जाती है. बस को नीचे गिरता देख विराट, सई, अश्विनी और निनाद शॉक्ड हो जाते है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >