Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: विहान वर्मा ने छोड़ा शो, कहा- लीप के बाद फोकस नए कलाकारों पर…

गुम है किसी के प्यार में जल्द ही 20 साल का लीप लेने वाला है. ऐसे में मोहित चव्हाण की भूमिका निभाने वाले विहान वी वर्मा ने शो छोड़ने पर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने कहा, कि लीप के बाद मेरा किरदार 50 साल का हो जाता और मैं ये नहीं कर सकता था.

गुम है किसी के प्यार में टेलीविजन पर टॉप रेटेड शो में से एक है. सीरियल जल्द ही 20 साल का लीप लेने वाला है. ऐसे में नील शर्मा और आयशा सिंह सहित कई स्टार्स ने शो को अलविदा कह दिया है. बाहर होने वाले कई अभिनेताओं में विहान वी वर्मा भी हैं. अभिनेता ने सितंबर 2021 में मोहित चव्हाण की भूमिका निभाने के लिए आदिश वैद्य की जगह ली थी. शो क्विट करने पर बोलते हुए उन्होंने कहा, “मैं लीप के बाद जारी रखने के बारे में अनिश्चित था, क्योंकि मेरा किरदार 50 साल का हो जाता. मैं पहले से ही 23 साल में 30 का किरदार निभा रहा हूं.

गुम है किसी के प्यार में छोड़ने पर बोले विहान वर्मा

विहान वर्मा ने कहा कि शो में 30 साल की भूमिका निभाना भी मेरे लिए काफी अजीब था, लेकिन आखिरकार मैंने इसमें एडजस्ट कर लिया. साथ ही टाइम लीप के बाद फोकस नए कलाकारों पर होगा. निर्माता मेरी स्थिति को काफी समझ रहे थे, और मुझे खुशी है कि मेरा बाहर निकलना अच्छे नोट पर रहा. बता दें कि विहान कुछ दिनों में अपना शूट पूरा कर लेंगे. वह कहते हैं, “मैं एक लोकप्रिय शो से बाहर निकलने और अपने सह-अभिनेताओं के साथ अलग होने से दुखी हूं. हालांकि, मैं नए अवसरों को लेकर भी उत्साहित हूं, जो मेरा इंतजार कर रहे हैं. मैं ब्रेक लेने में विश्वास नहीं रखता हूं और जैसे ही मुझे कुछ रोमांचक ऑफर मिलेगा, मैं काम पर वापस आ जाऊंगा.

विहान वर्मा ने डेटिंग रूमर्स पर कही ये बात

हाल ही में विहान वर्मा का नाम उनकी को-एक्टर स्नेहा भावसार के साथ जोड़ा गया, जो शो में उनकी पत्नी का किरदार निभाती हैं. हालांकि दोनों ने अभिनेताओं ने इस बात का खंडन कर दिया. इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “यह थोड़ा अजीब था, खासकर उनके लिए, क्योंकि वह एक रूढ़िवादी परिवार से आती है. मैं समझता हूं कि ये अफेयर की बातें फैलना हमारे प्रोफेशन में आमबात है. लेकिन अगर चीजें सीमा से बाहर हो जाएं, तो स्थिति को साफ करना बेहतर होता है. हम दोस्त बने रहेंगे.

Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में लीप के बाद शक्ति अरोड़ा होंगे मेन लीड, ये एक्ट्रेस निभाएंगी सवी का किरदार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >