Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: उजड़ जाएगी सवी की दुनिया, आंखों के सामने होगी 3 मौतें, ईशान थामेगा हाथ!

गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि भवानी भाषण देती है और सारे लोगों को सवी के बारे में बताती है. भवानी कहती है कि उसने हर कदम पर सवी को रोका और वो ही उसके जीवन में सबसे बड़ी खलनायिका है. भवानी का कहना है कि उसने सवी की शादी समरुद्ध जैसे बदमाश से करने की भी कोशिश की थी.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल गुम है किसी के प्यार में भाविका शर्मा और शक्ति अरोड़ा मुख्य रोल निभा रहे हैं. सीरियल इन दिनों ईशान और रीवा की शादी को लेकर दिखाया जा रहा है. भोसले परिवार में शादी की तैयारी हो रही है. दूसरी तरफ ईशान को रामटेक सवी के दादा को लेकर आना पड़ता है. वहीं उसकी मुलाकात ईशा से होती है. ईशा उससे बात करती है, लेकिन एक बार फिर से ईशान उसका दिल दुखा देता है. वहीं, सुरेखा, रीवा से वादा लेती है कि वो ईशान को सवी से दूर रखेगी. रीवा उन्हें समझाती है कि सवी अच्छी लड़की है, लेकिन सुरेखा उसकी बात नहीं सुनती. आखिर कार रीवा उसकी बात मान जाती है.

गुम है किसी के प्यार में का लेटेस्ट ट्रैक

गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि भवानी भाषण देती है और सारे लोगों को सवी के बारे में बताती है. भवानी कहती है कि उसने हर कदम पर सवी को रोका और वो ही उसके जीवन में सबसे बड़ी खलनायिका है. भवानी का कहना है कि उसने सवी की शादी समरुद्ध जैसे बदमाश से करने की भी कोशिश की थी. समरुद्ध ये सुनकर काफी गुस्सा होता है और भवानी को मारने जाता है, लेकिन उसका पिता उसे रोक लेता है.

https://www.instagram.com/p/C1q-QD3gwMY/

समरुद्ध ने बनाया खतरनाक प्लान

भवानी कहती है कि अगर सवी के जीवन में दो नायक हैं. वो ईशान और ईशा का नाम लेती है और कहती है कि दोनों ने सवी का हमेशा साथ दिया. ईशान पदक सवी को पहनाता है. वहीं, भवानी बाद में ईशान और सवी को साथ में डांस करने के लिए कहते है. दूसरी तरफ समरुद्ध जूस में नींद की गोलियां मिलाकर अपने आदमियों से कहता है कि चव्हाण परिवार को दे दे. भवानी जूस पीता है और वॉशरूम जाती है, जहां समरुद्ध के आदमी उसे किडनैप कर लेते है. समरुद्ध के आदमी बाद में निनाद और अश्विनी को साइड में बुलाकर ले जाते है कि भवानी उन्हें बुला रही है. दोनों साइड में जाते है, जहां गुड़े उन्हें किडनैप कर लेते है.

https://www.instagram.com/p/C1o1E6aglVq/

सवी के परिवार में होगी 3 मौत

गुम है किसी के प्यार में सवी के परिवार की जान खतरे में है. आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि समरुद्ध निनाद, भवानी काकू और अश्विनी को बंधक बना लेगा और तीनों पर बंदूक तान देगा. कहा जा रहा है कि वो तीनों को मार देगा, जिसके बाद ईशान, सवी से शादी कर लेगा. हालांकि आगे क्या होगा, ये देखने के लिए फैंस को इंतजार करना होगा. वहीं, अबतक आपने देखा कि रीवा वीडियो कॉल कर ईशान से पूछती है कि वो कहां है. ईशान उसे रामटेक आने के बारे में पूरी बात बताता है. रीवा ने ईशान से कहा कि उन्होंने निनद की मदद करके सही काम किया. रीवा ने ईशान को जल्दी से समारोह में भाग लेने और जल्दी से यहां आने के लिए कहा. ईशान कहता है कि सवी के परिवार वालों ने उसे यहां रूकने के लिए कहा. सवी उसकी बातें सुन लेती है. सवी, ईशान के पास आती है और कहती है कि उसे अगर घुटन हो रही है तो वो जा सकता है. वहीं, रीवा, सुरेखा को ईशान के रामटेक जाने के बारे में बताती है. सुरेखा ने रीवा को ईशान को तुरंत बुलाने के लिए कहा और उसे तुरंत यहां आने के लिए कहा. रीवा ने सुरेखा को शांत होने के लिए कहा और कहा कि उसका बीपी बढ़ जाएगा. सुरेखा, रीवा से वादा लेती है कि वो किसी भी कीमत पर ईशान को सवी से दूर रखेगी. सुरेखा, रीवा से हमेशा ये बात याद रखने के लिए कहती है.

Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: ईशान-सवी की शादी से पहले रीवा बनी वैम्प! अक्का साहिब संग मिल बनाया खतरनाक प्लान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >