Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: मामा जी की सच्चाई जान सवी के उड़े होश, अन्वी ने मांगी उससे मदद

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि सवी को स्वाति की बातें याद आती है. वो रीवा के घर से चली जाती है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: शक्ति अरोड़ा और भाविका शर्मा का शो गुम है किसी के प्यार में नया टर्न आ गया है. मामा जी की आने से कहानी में नयापन देखने को मिला है. शो में दिखाया जा रहा है कि सवी और भोसले परिवार रीवा क घर डिनर पर जाते है. रीवा के माता-पिता उनका बहुत अच्छे से स्वागत करते है. हालांकि सब कुछ अच्छा चल रहा होता है, लेकिन तभी रीवा की मां सवी पर गुस्सा हो जाती है. वो सवी को सबके सामने खूब बुरा-भला कहती है. सवी वहां से जाने लगती है और रीवा उसे रोककर माफी मांगती है.


गुम है किसी के प्यार में का लेटेस्ट एपिसोड
गुम है किसी के प्यार में के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि रीवा अपनी मां स्वाति से सवाल करती है कि उसने सवी के साथ खराब बिहेव क्यों किया. स्वाति कहती है कि उसे लगता है उसने कुछ गलत नहीं किया. स्वानंद भी स्वाति से नाराज हो जाता है. ईशान वहां आता है और कहता है कि उन लोगों ने पूरे परिवार को इनवाइट किया तो, सवी को भी इनवाइट करना चाहिए था. उसकी वजह से सवी उनके घर आई और वो माफी मांगता है. ईशान चला जाता है और रीवा उसके पीछे जाती है.


मुकुल पहुंचा भोसले हाउस
सवी रीवा के घर से निकल जाती है और सड़क पर चलती है. उसे स्वाति की बातें याद आती है. तभी सवी की नजर मुकुल मामा पर पड़ती है. उनकी गाड़ी खराब हो जाती है और वो आटो लेकर भोसले हाउस जाते है. सवी उसे देखकर सोचती है कि वो घर क्यों जा रहे है. वहीं, भोसले परिवार में अन्वी, मुकुल को देखकर डर जाती है. उसके हाथ से गिलास गिर जाता है. अन्वी उससे दूर भागती है और उसके पैर में वो गिलास का कांच चुभ जाता है. मुकुल, अन्वी को सोफे पर बैठाता है और उसे गलत तरीके से छूता है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: ईशान ने रीवा से कही दिल की बात, सवी का टूट जाएगा दिल


अन्वी ने मांगी सवी से मदद
सवी भोसले हाउस आती है और मुकुल और अन्वी को देखती है. उसे बहुत गुस्सा आता है. सवी कुछ नहीं करती. वो मन ही मन अन्वी से मुकुल को सबक सिखाने के लिए कहती है. अन्वी को सवी के शब्द याद आते है और वो मदद के लिए सवी को बुलाती है. मुकुल ये सुनकर चौंक जाता है और सवी से कहता है वो सिर्फ उसकी मदद कर रहा था. मुकुल कहता है कि वो घायल अन्वी के पैर पर पट्टी बांध रहा था. वहीं, रीवा, ईशान से कहती है वो सवी से बात करके उससे माफी मांग लेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >