Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Twist: सवी और रजत बनेंगे पति-पत्नी, आशका को मिलेगा धोखा, पड़ जाएगी अकेली

सीरियल गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि आशका के लाख कोशिशों के बाद भी सवी और रजत की शादी हो जाती है. इस शादी से सबसे ज्यादा खुश सई है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल गुम है किसी के प्यार में को लेकर सोशल मीडिया पर खबरें चल रही कि वो ऑफ-एयर होने वाला है. इस खबर को जानने के बाद फैंस काफी परेशान हो गए थे. हालांकि रजत का रोल प्ले कर हितेश भारद्वाज ने कहा कि फैंस ऐसी खबरों पर यकीन ना करें और ऐसा कुछ नहीं है. वहीं, ट्रैक की बात करें तो रजत और सवी फाइनली शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. इन दिनों दोनों परिवार रजत और सवी की शादी के सारे रस्म कर रहे हैं.

सवी और रजत लेंगे सात फेरे

गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि आशका, सवी और रजत की शादी रोकने की कोशिश करती है. सवी उसके सामने रजत से शादी करने के लिए मना कर देती है. जैसे ही आशका जाती है, सवी, रजत के साथ शादी करने चली जाती है. दोनों मंडप में बैठते है और फेरे लेने के लिए खड़े होते है. सवी और रजत का गठबंधन टूटने वाला होता है, तभी सई आ जाती है और गठबंधन को टाइट से बांध जाती है. सई कहती है उसकी परी आंटी और पापा हमेशा साथ रहेंगे.

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में होगी इस किरदार की एंट्री, रजत-सवी की शादी रोकने के लिए आशका लगाएगी सबसे बड़ा दांव

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: रजत-सवी की शादी से पहले ईशा ने रखी 2 शर्त, क्या फिर भोसले-ठक्कर परिवार में होगा हंगामा

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टोररूम में भाग्यश्री को बंद कर देगी ईशा, रजत की मां को बचाने के लिए सवी लगा देगी अपनी जान

आशका से शादी नहीं करेगा अर्श

गुम है किसी के प्यार में के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि आशका, अर्श के घर पहुंचती है और सवी और रजत की शादी के बारे में बताती है. आशका के मन में रजत के पूछे गए सवाल गूंजते है कि अर्श उससे शादी क्यों नहीं कर रहा. अर्श से वो शादी को लेकर सवाल करती है. अर्श इस बारे में बात करने से मना कर देता है. दोनों के बीच बहस होती है और अर्श बीच में से उठकर चला जाता है. आशका ने अर्श के लिए रजत को छोड़ा और अब वहीं उससे शादी नहीं करने के बहाने खोज रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >