Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Twist: मां बनने वाली है सवी, जिगर करेगा रजत की पत्नी से बदतमीजी

गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि सवी की प्रेग्नेंसी जानकर ठक्कर परिवार जश्न मनाता है. दूसरी तरफ रजत किसी बात को लेकर परेशान होता है. सवी से प्रेग्नेंसी को लेकर पूछता है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ रजत और सवी की शादी के बाद कहानी एक नया टर्न ले चुकी है. सवी हर कदम पर सई का साथ देती है और उसे अकेला महसूस नहीं होने देती. दूसरी तरफ कियान के दोबारा आने से रजत बेचैन है. वो अपने बेटे को अपने पास रखना चाहता है, लेकिन आशका उसे उससे दूर करती रहती है. आशका लगातार कियान के मन में रजत को लेकर जहर भरती रहती है. कियान, रजत और सवी को उसकी जिंदगी से दूर रहने के लिए कहता है.

गुम है किसी के प्यार में क्या दिखाया जाएगा

सीरियल में दिखाया जाएगा कि सवी की प्रेग्नेंसी के बारे में ठक्कर परिवार काफी खुश होगा. सवी जो कभी मां नहीं बन सकती थी, अब मां बनने वाली है. पूरा परिवार खुश होता है कि सवी और रजत के रिश्ते में सुधार हो रहा है.

क्या प्रेग्नेंसी को लेकर झूठ बोल रही सवी

ठक्कर परिवार जश्न मनाता है और रजत, सवी से उसकी प्रेग्नेंसी को लेकर सवाल करता है. सवी कहती है क्या सई इस सच्चाई को स्वीकार कर पाएगी और रजत सोच में पड़ जाता है. ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या सवी प्रेग्नेंसी की कहानी बनाकर सई के सामने नाटक करती रहेगी.

सवी से कौन करेगा बदतमीजी

गुम है किसी के प्यार में के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि जिगर, सवी पर फिदा हो जाएगा. वो बार-बार सवी को देखता रहता है. जब सवी भींगी होती है तो जिगर उसे गलत नजर से देखता है. नवरात्रि के दौरान जिगर, सवी से बदतमीजी करेगा.

अपनी बहन तारा या सवी, किसपर विश्वास करेगा रजत

जिगर को लेकर तारा और सवी के बीच बहस होगी. तारा अपने पति जिगर की साइड लेती है. सवी, रजत को जिगर के बारे में बताती है और उसे वॉर्न करती है. अब जगर अपनी बहन या पत्नी, किसकी साइड लेता है, ये देखने लायक होगा.

Also ReadGhum Hai Kisikey Pyaar Meiin की रीवा अब नजर आएंगी इस हॉरर शो में, देखने से ही लगने लगेगा डर

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin फेम इस एक्टर के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, अब विलेन बन नये शो में आएंगे नजर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >