Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में आएगा लीप, सवी और रजत कहेंगे शो को अलविदा

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में को लेकर खबरें आ रही है कि इसमें जल्द ही लीप आने वाला है और शो के मेन लीड भाविका शर्मा और हितेश भारद्वाज सीरियल को अलविदा कह सकते हैं.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में की शुरुआत साल 2020 में हुई थी. यह शो शुरू होने के बाद से टीआरपी चार्ट पर टॉप 5 में अपनी जगह बनाए हुए है. सीरियल की कहानी सबसे पहले तो आयशा सिंह, नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा के साथ शुरू हुई थी. फैंस को सई, विराट की जोड़ी काफी एंटरटेनिंग लगी, लेकिन दिलचस्प ट्विस्ट लाने के मेकर्स ने लीप लेने का फैसला किया और शक्ति अरोड़ा और भाविका शर्मा, ईशान और सवी के रूप में दिखाई दिए. दोनों की लवस्टोरी शुरू हुई, लेकिन इसका अंत दर्दनाक रहा और ईशान की मौत के बाद कहानी में हितेश भारद्वाज की एट्री हुई. अब रजत और सवी की नोकझोंक देखने को मिल रही है.

गुम है किसी के प्यार में आएगा लीप

इंडिया फोरम की रिपोर्ट की मानें तो गुम है किसी के प्यार में जल्द ही लीप आने वाला है. जिसके बाद नई कहानी का आगाज होगा. वहीं शो की पूरी स्टार कास्ट बदल दी जाएगी. अंकिता खरे भी शो को अलविदा कह देंगी. ऐसा लगता है कि लीप के बाद भाविका और हितेश भी शो छोड़ देंगे. हालांकि मेकर्स की ओर अभी तक कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया गया है. वर्तमान में, सीरियल में कावेरी प्रियम, पल्लवी प्रधान, अमायरा खुराना, अंकित अरोड़ा नजर आ रहे हैं.

गुम है किसी के प्यार में की टीआरपी में आई गिरावट

बीते कुछ दिनों से गुम है किसी के प्यार में की टीआरपी लगातार गिर रही है. ऐसा लगता है कि दर्शक रजत और सवी की कहानी से जुड़ नहीं पा रहे हैं. दिव्यांका त्रिपाठी और करण पटेल स्टारर ये है मोहब्बतें की नकल करने के लिए निर्माताओं को ट्रोल कई बार ट्रोल भी किया जा रहा है. हाल ही में शो में अनुभव के तौर पर शीजान खान की एंट्री हुई है, जो सवी के सबसे अच्छे दोस्त हैं. हालांकि यह ट्विस्ट में शो के पक्ष में कुछ खास काम नहीं कर पाया है.

Also Read- TRP Report Week 50: अनुपमा की कहानी को दर्शकों ने नकारा, टॉप 1 में पहुंचा ये शो, जानें अन्य शोज का हाल

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी की बहन ने सीरियल को कहा अलविदा. अब शो में नहीं आएंगी नजर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >