Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: तेजू के सामने आएगा मोहित की दूसरी पत्नी का सच, लक्ष्मी दिखाएगी अपना असली चेहरा

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि लक्ष्मी अपना सारा गुस्सा मुक्ता और उसके बच्चों पर निकालती है. लक्ष्मी को सबसे ज्यादा गुस्सा तेजू पर आता है और वह उसे बहुत सारे कपड़े धोने के लिए दे देती है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल गुम है किसी के प्यार में दिखाया जा रहा है कि तेजू के पिता मोहित की अचानक मौत हो जाती है. मोहित के जाने के बाद तेजू के परिवार के सामने एक बड़ा सच आता है. तेजू का परिवार जब अपने पैतृक घर नागपुर जाते हैं, तो वहां उन्हें मोहित की पहली पत्नी के बारे में पता चलता है. लक्ष्मी, मुक्ता और उसके बच्चों को स्वीकार करने से इनकार कर देती है. वह कसम खाती है कि वह मुक्ता और उसके बच्चों की जिंदगी बर्बाद कर देगी.

अपना सारा गुस्सा तेजू पर निकालेगी लक्ष्मी

सीरियल में दिखाया जाएगा कि लक्ष्मी अपना सारा गुस्सा मुक्ता और उसके बच्चों पर निकालती है. वह उन्हें घर के कामों में लगाती है. लक्ष्मी, तेजू पर कपड़ें फेंकती है और उन्हें धोने के लिए कहती है. तेजू कहती है कि घर में वॉशिंग मशीन है. ये सुनकर लक्ष्मी काफी गुस्सा हो जाती है. वह तेजू का हाथ पकड़ लेती है और उसे खड़े होने के लिए मजबूर करती है. जब अदिति तेजू का सपोर्ट करने के लिए आगे आती है, तब लक्ष्मी उसे धक्का मार देती है. वह उनपर मोहित के सारे पैसे उड़ाने का आरोप लगाती है. वह उन्हें ताना मारती है.

क्या करेगी अब तेजू?

गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि तेजू के हिचकिचाने पर लक्ष्मी कहती है कि अब से घर के सारे काम उन्हें ही करना होगा और वह उनकी कोई मदद नहीं करेगी. तेजी को ये सुनकर बहुत हैरानी होती है. लक्ष्मी उससे बिना वक्त बर्बाद किए कपड़े धोने के लिए कहती है. अदिति, तेजू को समझाने के लिए आगे आती है और उसे लक्ष्मी की बातों का बुरा मानने के लिए नहीं कहती है. अब देखना होगा कि लक्ष्मी के अत्याचारों से तेजू और उसका परिवार कैसे लड़ता है.

यह भी पढ़ें- Ghum Hai KIsikey Pyaar Meiin: ऋतुराज या नील, किसकी किस्मत में होगी तेजू? परिवार वालों ने लिया बड़ा फैसला

यह भी पढ़ें- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: क्या ऋतुराज की बेरुखी होगी नील और तेजू की शादी की वजह? दोनों की किस्मत में क्या है लिखा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >