Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: शो के अपकमिंग ट्रैक से तेजू से उठाया पर्दा, कहा- उसकी लाइफ में एक टर्निंग प्वाइंट…

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में दिखाया जा रहा है कि नील और जूही की शादी उनके परिवार वालों ने तय की है. नील, जूही से शादी नहीं करना चाहता और तेजू से प्यार करता है. इस बीच तेजू ने अपने किरदार को लेकर बात की.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein: गुम है किसी के प्यार में इन दिनों नील और जूही का ट्रैक दिखाया जा रहा है. नील ने अपने प्यार का इजहार तेजू से किया, लेकिन उसने उसके प्रप्रोजल को मना कर दिया. जिसके बाद नील, जूही से शादी कर रहा है. हालांकि जूही प्रधान हाउस जाती है और उससे मिलती है. दूसरी तरफ तेजू उसके वापस घर लौटने का इंतजार करती है, ताकि वह उन दोनों के बीच क्या बात हुई जान पाए. जब तेजू को पता चलता है कि नील ने उसके बारे में जूही से कुछ नहीं कहा, तो उसे थोड़ा बुरा लगता है. इस बीच तेजू का किरदार निभाने वाली वैभवी हंकारे ने अपकमिंग ट्विस्ट से पर्दा हटाया है.

वैभवी हंकारे ने कही ये बात

गुम है किसी के प्यार में जब लीप आया तब इसमें वैभवी हंकारे को मेकर्स लेकर आए. वैभवी ने शो में अपने किरदार की जर्नी को लेकर कहा, ”तेजस्विनी ने ठान लिया है कि वह सिंगिग के जरिए पैसे कमाएगी और अपने परिवार की हेल्प करेगी. उसकी लाइफ में जल्द ही एक टर्निंग प्वाइंट आने वाला है.”

जूही से मिलेगा नील

गुम है किसी के प्यार में के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा की नील और जूही मिलते हैं. जूही काफी नर्वस होती है और ये बात नील समझ जाता है. वह उसे सहज फील कराने की कोशिश करती है. वह उससे उसकी पढ़ाई के बारे में पूछता है. जूही बताती है कि उसके फाइनल ईयर के एग्जाम अभी बाकी है. हालांकि जूही ये भी कहती है कि अब जब उसकी शादी फिक्स हो गई है तो उसे नहीं पता कि आगे की पढ़ाई कैसे होगी. नील उससे कुछ जरूरी बात करने वाला होता है, तभी ऋतुराज वहां आ जाता है. नील उसपर नाराज हो जाता है और वहां से उठकर चला जाता है. दूसरी तरफ तेजू अपने लिए पेपर में जॉब खोजती है.

यह भी पढ़ें– Sikandar First Review: क्या सरकार की रीमेक है ‘सिकंदर’? सलमान खान की फिल्म का पहला रिव्यू आया सामने, बताया सीटी मार एंटरटेनर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >