Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: इस शख्स की एंट्री से जिगर का असली चेहरा आएगा सामने, सवी का सपोर्ट सिस्टम बनेगा रजत

गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि रजत जिगर से सच्चाई जानने के बावजूद जल्दी न बोलने के लिए माफी मांगता है. हालांकि जिगर को उसकी बातों पर पहले यकीन नहीं होता.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ की स्टोरी सवी और रजत के आस-पास घूमती है. दोनों सई की खातिर शादी करते हैं. उनकी जिंदगी ठीक चल रही थी, तभी जिगर के आने से उनकी लाइफ में नया तूफान आ गया. जिगर सवी को परेशान कर रहा है, लेकिन इस बारे में जब वो सबको बताती है, उसका कोई यकीन नहीं करता. भाग्यश्री सवी को घर से बाहर निकाल देती है. ईशा और शांतनु उसे भोसले हाउस ले जाते हैं. इतना होने के बाद भी रजत कुछ नहीं कहता.

गुम है किसी के प्यार में का लेटेस्ट एपिसोड

गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि रजत, जिगर की सच्चाई सामने लाने की कोशिश करता है. वो जिगर के कमरे में जाता है और उसका फोन बदलता है. तभी जिगर आता है और उसे देख लेता है. रजत उससे सच्चाई जानने के बावजूद जल्दी न बोलने के लिए माफी मांगता है. हालांकि जिगर को उसकी बातों पर पहले यकीन नहीं होता, लेकिन वो फिर उसपर उतना ध्यान नहीं देता. रजत, जिगर के फोन से तापसी को मैसेज करता है और उसे मिसने बुलाता है. तापसी को लगता है कि ये मैसेज उसे रजत ने किया है और वो उससे मिलने चली जाती है.

जिगर का असली चेहरा सबके सामने आया

रजत, तापसी से मिलता है और उससे जिगर के बारे में पूछता है. तापसी बताती है कि कैसे जिगर उसे महीनों से ब्लैकमेल कर रहा है, उसके परिवार का फायदा उठाकर. रजत उसकी मदद करने की बात कहता है. रजत पूरे परिवार के सामने तापसी को लेकर आता है और वो सबको सबकुछ बताती है. तारा अपने पति का साइड लेती है, लेकिन जैसे ही उसे पूरी बात पता चलती है, वो टूट जाती है. पुलिस जिगर को पकड़ कर ले जाती है. वहीं, रजत, सवी से उसका साथ पहले नहीं देने पर माफी मांगता है. साथ ही उसे घर वापस आने के लिए मनाता है.

Also ReadGhum Hai Kisikey Pyaar Meiin Twist: मां बनने वाली है सवी, जिगर करेगा रजत की पत्नी से बदतमीजी

Also Read– Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin की रीवा अब नजर आएंगी इस हॉरर शो में, देखने से ही लगने लगेगा डर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >