Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin से अचानक निकाले जाने पर शक्ति अरोड़ा का छलका दर्द, बोले- अगला प्रोजक्ट ध्यान से…

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टारप्लस का पॉपुलर सीरियल गुम है किसी के प्यार में हर दिन के साथ मजेदार हो रहा है. सीरियल में ईशान की भूमिका निभाने वाले शक्ति अरोड़ा ने अब अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर बात की है. उन्होंने कहा, पिछले शो में जो हुआ, उसको देखते हुए आगे का काफी सोच समझकर चलना होगा.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: टीवी सीरियल गुम है किसी के प्यार में कई लीप आ चुके हैं. पिछले सीजन में शक्ति अरोड़ा और भाविका शर्मा मेन लीड के तौर पर दिखाई दिए. शक्ति ने ईशान का किरदार निभाया था. एक साल के भीतर, सीजन खत्म हो गया और सीरियल ने एक और लीप लिया. भाविका शर्मा को बरकरार रखा गया, हालांकि, शक्ति अरोड़ा का किरदार समाप्त हो गया. अब सभी फैंस उनके अगले प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट का इंतजार कर रहे हैं. हालांकि एक्टर बेस्ट चुनने में अपना टाइम ले रहे हैं. हाल ही में एक बातचीत में, शक्ति अरोड़ा ने एक नया शो लेने के जोखिमों के बारे में बात की.

नए सीरियल को करने में है काफी बड़ा रिस्क

फहमीन भट के साथ एक पॉडकास्ट में, गुम है किसी के प्यार के को-स्टार स्टार शक्ति अरोड़ा ने कहा कि पहले टीवी सीरियल्स की शेल्फ लाइफ कम से कम दो से तीन साल होती थी. बाद में जब शो को पर्याप्त टीआरपी नहीं मिलती है, तो निर्माता तीन महीने के भीतर शो बंद कर देते हैं. ऐसे में अब नए प्रोजेक्ट को चुनना जोखिम भरा हो गया है, क्योंकि अगर यह काम नहीं करता है, तो एक अभिनेता के करियर पर भारी असर पड़ता है. उन्होंने आगे कहा, “ऐसा इसलिए है, क्योंकि आप अपना टैलेंट साबित करने में असमर्थ थे और यही कारण है कि लंबे समय तक चलने वाले शो करना महत्वपूर्ण है.”

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein से बाहर निकलने पर ईशान ने तोड़ी चुप्पी, शक्ति अरोड़ा ने कहा- वर्ल्ड कप के दौरान…

Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: विलेन के रोल में इस एक्टर ने ली एंट्री, सवी-रजत की जिंदगी करेगा तबाह

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी की जिंदगी बर्बाद करने आया है शशांक, क्या रजत रोक पाएगा इस शादी को

गुम है किसी के प्यार में लीप को लेकर क्या बोले थे शक्ति अरोड़ा

इससे पहले के इंटरव्यू में शक्ति अरोड़ा सरप्राइज थे, जब लीप की खबरें आ रही थी. उन्होंने कहा था कि शो टीआरपी के मामले में अच्छा प्रदर्शन कर रहा है, इसलिए उन्हें आश्चर्य हुआ कि ऐसा क्यों हुआ, लेकिन उन्होंने मेकर्स के फैसले का सम्मान किया और बदलाव को स्वीकार किया. अब, हितेश भारद्वाज गुम है किसी के प्यार में में मेन लीड के तौर पर नजर आ रहे हैं. शो की कहानी सवी और रजत ठक्कर के इर्द-गिर्द घूमती है. स्टार्स जल्द ही एक दूसरे संग शादी करने वाले हैं.

Entertainment Trending Videos

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >