Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: ईशान ने शो में दोबारा वापसी को लेकर तोड़ी चुप्पी, शक्ति अरोड़ा ने कहा- मुझे इसके लिए…

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में भाविका शर्मा की वापसी के बारे में जानकर फैंस काफी खुश हो गए. हालांकि मेकर्स ने इस बारे में कुछ कंफर्म नहीं किया है. इस बीच शक्ति अरोड़ा की वापसी को लेकर खबरें आने लगी. इसपर एक्टर ने रिएक्ट किया है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल गुम है किसी के प्यार में परम सिंह, वैभवी हंकारे और सनम जौहर लीड रोल निभाते हैं. कुछ दिनों से शो काफी चर्चा में है क्योंकि कहा जा रहा है कि वैभवी को शो से रिप्लेस किया जा रहा है. ऐसा कहा जा रहा है कि एक बार फिर से भाविका शर्मा को मेकर्स शो में लाने का प्लान कर रहे हैं. इस बीच फैंस कयास लगाने लगे कि कहीं शक्ति अरोड़ा की भी वापसी होगी. इसपर शक्ति ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

गुम है किसी के प्यार में होगी शक्ति अरोड़ा की वापसी

शक्ति अरोड़ा ने गुम है किसी के प्यार में भाविका शर्मा के अपोजिट काम किया है. हालांकि जब शो में सात साल का लीप आया तो, मेकर्स ने शक्ति के किरदार को खत्म कर दिया. उनके कैरेक्टर की मौत शो में हो गई थी और उसके बाद हितेश भारद्वाज की एंट्री शो में हुई थी. अब फिर से उनके शो में लौटने के कयास लगने लगे. इसपर एक्टर ने बॉम्बे टाइम्स से बातचीत में कहा कि ”शो में मेरी वापसी को लेकर कोई सच्चाई नहीं है. मुझे इसके लिए कभी अप्रोच नहीं किया गया है. मुझे नहीं पता ये स्टोरी कहां से शुरू हो गई. ”

गुम है किसी के प्यार में का लेटेस्ट एपिसोड होगा खास

गुम है किसी के प्यार में के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि ऋतुराज प्रधान परिवार के सामने तेजू के साथ अपने पिछले संबंधों को बताने वाला होता है. तेजू और नील साथ में चव्हाण निवास शादी के रस्में पूरा करने जाते हैं. इस दौरान तेजू, लीना के पैर छूती है, जो उसे आशीर्वाद भी नहीं देती. वह उसे बुरा भला कह देती है. ऋतुराज इस मौके का फायदा उठाता है और दोनों के रिश्ते पर टिप्पणी करता है. वह फिर तेजू के साथ अपनी दोस्ती के बारे में बताता है. ये सुनकर पूरी फैमिली हैरान हो जाती है. वह याद करता है कि कैसे तेजू एक बार अमरावती से नागपुर बिना किसी को बताए सिर्फ उससे मिलने आई थी.

यहां पढ़ें-  Jaat Box Office Collection Day 16: सनी देओल की ‘जाट’ बनी सुपरहिट या हो गई स्लो? 16वें दिन की कमाई ने खोला राज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >