Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin का ये एक्टर बिग बॉस 18 में ले सकता है भाग, लीप के बाद कट गया था पत्ता

बिग बॉस 18 के घर में कौन-कौन कंटेस्टेंट भाग लेंगे, इसकी लिस्ट मेकर्स ने जारी नहीं की है. हालांकि कई सारे नामों पर सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है, जो इसका हिस्सा हो सकते हैं.

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 को लेकर खूब सारे अपडेट्स सोशल मीडिया पर आ रहे हैं. मेकर्स पॉपुलर स्टार्स से बिग बॉस के घर के अंदर बंद होने के लिए अप्रोच कर रहे हैं. मेकर्स की ओर से फाइनल लिस्ट सामने नहीं आई है, लेकिन सोशल मीडिया पर कई नाम सामने आ गए है, जो इसका हिस्सा बन सकते हैं. अब सुनने में आ रहा कि स्टार प्लस के सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ के एक बड़े स्टार इसमें भाग ले सकते हैं. अब उनका नाम क्या है, आपको बताते हैं.

सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ के का ये एक्टर बिग बॉस 18 में लेगा भाग

बिग बॉस खबरी की रिपोर्ट की मानें तो सलमान खान के शो बिग बॉस 18 में ‘गुम है किसी के प्यार में’ के ईशान यानी शक्ति अरोड़ा भाग लेंगे. हालांकि इसपर एक्टर की तरफ से कुछ कहा नहीं गया है. ना ही अभी तक मेकर्स ने ऑफिसियल अनाउंसमेंट किया है.

बिग बॉस 17 में किस ‘गुम है किसी के प्यार में’ के स्टार ने लिया था भाग

‘गुम है किसी के प्यार में’ फेम नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा ने सलमान खान के शो बिग बॉस 17 में भाग लिया था. हालांकि दोनों में से कोई शो जीत नहीं पाया था.

शक्ति अरोड़ा ने क्यों छोड़ा था गुम है किसी के प्यार में

शक्ति अरोड़ा ने गुम है किसी के प्यार में लीप आने के बाद सीरियल को अलविदा कह दिया था. शो में एक्टर ईशान का रोल निभाते थे. जब शो में सात साल का लीप आया तो मेकर्स ने उनका किरदार खत्म कर दिया.

क्या बिग बॉस 18 का हिस्सा होंगे चंदन प्रभाकर

चंदन प्रभाकर ने बिग बॉस 18 में भाग लेने पर टाइम्स नॉउ से बातचीत में कहा कि वो इसमें भाग नहीं ले रहे और ये उनके नेचर का नहीं है. एक्टर ने बताया था कि उन्हें फोन आया था भाग लेने के लिए, लेकिन उन्होंने मना कर दिया था.

Also Read- Bigg Boss 18: द कपिल शर्मा शो फेम चंदू चायवाला ने ठुकराया सलमान खान का शो, कहा- इतने कैमरों…

Also Read- Bigg Boss 18: सलमान खान ही होस्ट करेंगे बिग बॉस 18, स्वैग देख फैंस बोले- भाई का कोई मुकाबला नहीं

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >