Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी-रजत की सगाई में आएगा बड़ा ट्विस्ट, सिर्फ इस एक वजह से शादी के लिए दोनों ने भरी हामी

गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि सवी और रजत की शादी होने वाली है. दोनों शादी के लिए मान गए है. रजत के पिता इस रिश्ते से सबसे ज्यादा खुश है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में जल्द ही सवी और रजत की जिंदगी का नया चैप्टर शुरू होने वाला है. सीरियल में दिखाया जा रहा कि सई चाहती है कि वो अपनी परी आंटी के साथ रहें. रजत और आशका ऐसा नहीं चाहते. आशका सिर्फ रजत को नीचा दिखाने के लिए सई की कस्टडी लेना चाहती है. अपकमिंग एपिसोड में बड़ा ट्विस्ट आएगा जब रजत और सवी की शादी होगी. शो का नया प्रोमो सामने आ गया है, जिसे देख फैंस काफी उत्साहित हो गए है.

अपने पिता को गले लगा लेगा रजत

गुम है किसी के प्यार में के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि रजत और उसके पिता के बीच सबकुछ ठीक हो जाएगा. दोनों के बीच मनमुटाव था क्योंकि रजत हमेशा काम के पीछे भागता रहता था. आशका को नीचा दिखाने के चक्कर में और अमीर बनने के चक्कर में रजत अपनी बेटी सई पर ध्यान नहीं देता था. अब जब रजत, सवी से शादी के लिए मान जाता है तो उसके पिता काफी खुश होते हैं. राजू खुश है कि उसका बेटा अपनी लाइफ में आगे बढ़ रहा है. सई की वजह से रजत इस शादी के लिए मान जाता है. रजत अपने पिता को गले लगा लेगा.

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टोररूम में भाग्यश्री को बंद कर देगी ईशा, रजत की मां को बचाने के लिए सवी लगा देगी अपनी जान

Also Read-Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: इस शख्स की वजह से पति-पत्नी बनेंगे सवी-रजत, भगवान से मांगेंगे माफी

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: किस्मत का कैसा खेल, बिना शादी किए रजत की पत्नी बनेगी सवी, आशका को होगी जलन

सवी और रजत सगाई के लिए होते हैं तैयार

गुम है किसी के प्यार में के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि रजत और सवी शादी के लिए कोर्ट जाते हैं और वकील इसका विरोध कर देते हैं. वकील उन्हें बताता है कि कोर्ट मैरिज की प्रकिया में एक महीने का समय लगता है. नये प्रोमो में दिखाया गया कि सवी, रजत से सगाई के लिए तैयार होती है. वो सोचती है कि वो ऐसे इंसान से कैसे शादी करेगी. रजत भी यही सोचता है. वहीं, सई भगवान से प्रार्थना करती है कि वो रजत और सवी को मिला दें और उसकी चॉकलेट रख लें.

Entertainment Trending Videos

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >