Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में सवी की होगी री-एंट्री, भाविका शर्मा बोली- वापस आना मेरे लिए…

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में की कहानी दर्शकों को कुछ खास इम्प्रेस नहीं कर पा रही है. यह टीआरपी रेटिंग में काफी नीचे है. हालांकि ऐसी अफवाह है कि मेकर्स ट्विस्ट लाने के लिए भाविका शर्मा की री एंट्री करवा सकते हैं. अब एक्ट्रेस ने इसपर रिएक्ट किया है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टारप्लस का पॉपुलर सीरियल गुम है किसी के प्यार में लंबे समय से दर्शकों का पसंदीदा शोज में से एक रहा है. हालांकि जबसे इसमें लीप आया है, इसकी रेटिंग गिर गई और टीआरपी चार्ट में यह टॉप 10 में भी अपनी जगह बरकरार नहीं रख पाया. लीप ने सवी (भाविका शर्मा) और रजत (हितेश भारद्वाज) के बीच की प्रेम कहानी का अंत कर दिया, जिससे कई फैंस निराश हो गए. नए लीड के तौर पर सनम जौहर, परम सिंह और वैभवी हंकारे की एंट्री हुई. हालांकि वह शो की चमक वापस नहीं ला पाए.

क्या शो में री-एंट्री करेंगी भाविका शर्मा

गुम है किसी के प्यार में को लेकर खबरें आ रही है कि मेकर्स जबरदस्त टीआरपी लाने के लिए भाविका शर्मा की एंट्री करवा सकते हैं. अब एक्ट्रेस ने इंडिया फोरम संग बातचीत में इस राज से पर्दा उठाया है. अभिनेत्री ने कहा, “मैं वापस आना पसंद करूंगी, लेकिन ऑफिशियल तौर पर निर्माताओं ने अभी तक मुझसे संपर्क नहीं किया है. मैंने आज खबर पढ़ी और मैं भी हैरान रह गई.”

गुम है किसी के प्यार में क्या हो रहा है खास

गुम है किसी के प्यार में की लेटेस्ट कहानी नील, तेजस्विनी और ऋतुराज के इर्द-गिर्द घूमती है. अपकमिंग एपिसोड में, गोंधल समारोह के दौरान एक बड़ा मोड़ सामने आता है. जूही तेजस्विनी को बताती है कि वह अपनी शादी से इसलिए भागी थी कि वह नील से मिल जाए. उसे विश्वास था कि वे वास्तव में एक साथ हैं. उसी समय, मुक्ता, ऋतुराज की तेजस्विनी के साथ बढ़ती नजदीकियों को देखते हुए, उसे आगे बढ़ने से बचने के लिए चेतावनी देती है.

यह भी पढ़ें- Jaat Worldwide Box Office Collection: वर्ल्डवाइड जाट का जलवा कायम, सनी देओल की फिल्म हिट हुई या फ्लॉप

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >