Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में की सवी के घर का नया मेहमान, वीडियो शेयर कर बोली- सपने सच…

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी प्यार में की सवी अपनी एक्टिंग से दर्शकों को इम्प्रेस करने का कोई मौका नहीं छोड़ती है. उनकी सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. अब एक्ट्रेस के घर नया मेहमान आया है. वह नए बीएमडब्ल्यू की मालिक बनी है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी प्यार में अपनी बेहतरीन कहानी से दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है. सीरियल टीआरपी चार्ट में भी अच्छा परफॉर्म कर रही है. भाविका शर्मा और हितेश भारद्वाज लीड रोल में है. दोनों रजत और सवी की भूमिका निभाते हैं. अब भाविका ने अपनी मेहनत के दम पर एक लग्जरी कार खरीदी है. जी हां अभिनेत्री नए बीएमडब्ल्यू की मालिक बनी है.

भाविका शर्मा के घर आया कौन सा नया मेहमान

भाविका शर्मा ने इंस्टाग्राम एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्हें नई चमचमाती बीएमडब्ल्यू के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है. क्लिप में, भाविका शोरूम में एंटर करती हैं और पेपर्स पर साइन करती है. वह कहती हैं, “आखिरकार, यह मेरी नई कार है.” बाद में एक्ट्रेस अपने नए कार से पर्दा हटाती है और पोज करती है. बाद के फ्रेम में, जीजी मां स्टार को गाड़ी की पूजा करते देखा जाता है.

भाविका के वीडियो में दिखा ये खास शख्स

वीडियो के बाद के भाग में, भाविका शर्मा गर्व से अपनी नई कार की चाबी पकड़े हुए दिखाई दे रही है. एक्ट्रेस के आसपास उनकी मां, पिता, भाई और बहन है. सभी एक दूसरे को गले लगा रहे हैं. बाद में उनका भाई कार को चलाकर घर लेकर जाता है. उन्होंने वीडियो को कैप्शन दिया, “सपने सच होते हैं” फैंस सवी को इस खुशी के लिए जमकर बधाई दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ”इस कार के लिए आपको बहुत बधाई.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”आपकी एक्टिंग ही इतनी जबरदस्त है कि ये कार तो एक दिन आनी ही थी.”

भाविका शर्मा ने कौन से सीरियल्स में काम करके बनाई पहचान

भाविका ने अपने टेलीविजन करियर की शुरुआत 2015 में शो परवरिश – सीजन 2 से की, जहां उन्होंने रिया गुप्ता की भूमिका निभाई. 2017 में उन्होंने लोकप्रिय सीरीज जीजी मां में नियति पुरोहित का किरदार निभाया. बाद में वह सोनी सब के सीरियल मैडम सर में गुल्की जोशी, युक्ति कपूर, सोनाली नाइक और प्रियांशु सिंह जैसे अभिनेताओं के साथ स्क्रीन साझा करते हुए दिखाई दीं. इन-दिनों एक्ट्रेस गुम है किसी के प्यार में नजर आ रही हैं.

Read Also- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin का ये एक्टर बिग बॉस 18 में ले सकता है भाग, लीप के बाद कट गया था पत्ता

Read Also- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में होगी रजत से जुड़े इस करीबी की एंट्री, सवी को काला जादू करते देखेगी भाग्यश्री

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >