Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: ये एक्टर लीप के बाद निभाएगा लीड रोल, हितेश भारद्वाज होंगे रिप्लेस

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में लीप आने वाला है. जिसके बाद नए स्टारकास्ट की एंट्री होगी. भाविका शर्मा ने शो छोड़ने की अनाउंसमेंट कर दी है. टाइम जंप के बाद यह अभिनेता लीड रोल में नजर आएंगे.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टार प्लस का शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ नील भट्ट और आयशा सिंह के साथ शुरू हुआ था. सई और विराट के रूप में उनकी केमिस्ट्री ने खूब सुर्खियां बटोरी थी. हालांकि कहानी को आगे बढ़ाने के लिए मेकर्स ने लीप लाने का फैसला किया और फिर भाविका शर्मा और शक्ति अरोड़ा की एंट्री हुई. दोनों ने ईशान और सवी बनकर लोगों का दिल जीता. बाद में ईशान का डेथ ट्रेक दिखाया गया और रजत के रूप में हितेश भारद्वाज की एंट्री हुई. बाद एक बार फिर मेकर्स टाइम जंप के लिए तैयार है. जिसके बाद नए स्टारकास्ट की एंट्री होगी. भाविका ने शो छोड़ने की घोषणा तक कर दी.

इस दिन सवी और रजत करेंगे आखिरी एपिसोड शूट

इंडिया फोरम की रिपोर्ट की मानें तो भाविका शर्मा, हितेश भारद्वाज और बाकी कलाकार 25 जनवरी को आखिरी एपिसोड शूट करेंगे. जिसके बाद नई कहानी की शुरुआत होगी. पोर्टल को सोर्स ने बताया, “हां, शो के लीप लेने की खबर सच है, हालांकि यह टाइम जंप नहीं होगा. बल्कि नए कलाकारों के साथ पूरी तरह से नई कहानी होगी. हम सईं के साथ कहानी को आगे जारी नहीं रखेंगे.”

यह एक्टर होगा गुम है किसी के प्यार में का नया लीड

गॉसिप टीवी की रिपोर्ट के अनुसार वैभवी हंकारे लीप के बाद गुम है किसी के प्यार में की नई लीड होंगी. अब खबर है कि लीप के बाद दो मेल लीड होंगे. जिसमें पहले मुख्य कलाकार के रूप में सनम जौहर की एंट्री होगी. वह शो में संभवतः एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाएंगे. वहीं दूसरे लीड एक डॉक्टर के रूप में दिखाई देगा. हालांकि मेकर्स की ओर से नए कास्ट को लेकर कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया गया है.

सनम जौहर ने इन रियालिटी शोज में किया भाग

सनम जौहर को रियालिटी शो डांस इंडिया डांस में भाग लेने के बाद पॉपुलैरिटी मिली. अपने डांस स्कील्स के लिए मशहूर सनम झलक दिखला जा में रूबीना दिलैक के पार्टनर थे. उन्होंने ‘डांस इंडिया डांस’ से शुरुआत की, ‘फिर झलक दिखला जा’, ‘डीआईडी ​​लिटिल मास्टर्स’ और ‘डीआईडी ​​सुपर मॉम्स’ में दिखाई दिए. 2017 में वह अपनी गर्लफ्रेंड अबीगैल जैन के साथ नच बलिए में शामिल हुए थे.

यह भी पढ़ें- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: इस शख्स की आवाज सुनकर सवी की तबीयत होने लगी ठीक, क्या होगा कई चमत्कार

यह भी पढ़ें- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: नहीं मरेगी सवी, रजत को इस शख्स ने बताया ईशान की कहानी, अब करेगा ये काम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >