Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: वैभवी हंकारे के जाते ही सनम जौहर ने शो में अपनी जर्नी को लेकर खोले राज, कहा- कास्��िंग डायरेक्टर ने…

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में सनम जौहर की एंट्री वैभवी हंकारे और परम सिंह के साथ मेकर्स ने करवाई थी. अब वैभवी शो से चली गई है और सिर्फ परम और सनम ही बचे हुए हैं. इस बीच सनम ने शो में अपनी जर्नी को लेकर दिल खोलकर बात की.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: शो गुम है किसी के प्यार में इसी साल फरवरी में वैभवी हंकारे के साथ-साथ सनम जौहर और परम सिंह की एंट्री शो में हुई थी. नया सीजन दर्शकों को बिल्कुल पसंद नहीं आया और इसने कहानी को ऑडियंस ने नकार दिया. शो की टीआरपी भी इस वजह से गिर गई. मेकर्स टीआरपी ठीक करने के लिए शो में नये-नये ट्विस्ट लेकर आए, लेकिन इसका फायदा देखने को नहीं मिला. अब वैभवी का चैप्टर शो में क्लोज हो गया है और भाविका शर्मा की दोबारा से एंट्री हो गई है. इस बीच सनम ने शो में अपनी जर्नी को लेकर बात की.

सनम जौहर को कैसे मिला गुम है किसी के प्यार में का ऑफर

गुम है किसी के प्यार में सनम जौहर, ऋतुराज का किरदार निभा रहे हैं. ऋतुराज एक सिंगर है और शो में उनकी और वैभवी हंकारे की केमेस्ट्री फैंस को पसंद आ रही थी. टेलीटक्कर संग एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि ऋतुराज का किरदार उन्हें कैसे मिला. एक्टर ने कहा, ”ये अन्य सभी ऑडिशन की तरह ही था. कास्टिंग डायरेक्टर ने मुझे बुलाया था, लेकिन मैं पहले से तय प्रतिबद्धताओं की वजह से जा नहीं पाया. जब मैं फ्री हुआ तो, मैंने ऑडिशन दिया, उसके बाद मॉक टेस्ट दिया और जब तक मुझे पता चलता मैं ऑफिशियली बोर्ड में शामिल हो गया.”

गुम है किसी के प्यार में के नये प्रोमो को यूजर्स कर रहे ट्रोल

गुम है किसी के प्यार में का नया प्रोमो सामने आ चुका है, जिसमें भाविका शर्मा नजर आई. प्रोमो में भाविका पुलिस अफसर बनकर लौटी. इसमे वैभवी हंकारे की मौत दिखाई गई. शो के नये प्रोमो को दर्शकों का मिला जुला रिएक्शन मिल रहा है. कुछ यूजर्स ने प्रोमो को एक पुराने शो बेपनाह का कॉपी बताया. इस शो में हर्षद चोपड़ा और जेनिफर विंगेट ने मुख्य रोल निभाया था. इसके अलावा कुछ यूजर्स भाविका को भी ट्रोल कर रहे हैं. यूजर्स का मानना है कि मेकर्स सवी की शादी कितने बार करवाएगी.

यहां पढ़ें- Raid 2 Box Office Collection Day 2: ‘ रेड 2’ की तूफानी कमाई जारी, दूसरे दिन भी बरकरार जलवा, क्या बनेगी साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >