Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: इस शख्स ने एंट्री के साथ मचाया तहलका, सवी-ईशान की जिंदगी बर्बाद करने की ठानी कसम

गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि दूर्वा फैसला करती है कि वो कॉलेज में सवी की जिंदगी को नर्क बना देगी. सुरेखा दूर्वा से कहती है कि वो जो चाहे सो कर सकती है और इसमें वो उसका साथ देगी. वहीं, समृद्ध और मंदार सवी से बदला लेने का प्लान बनाते है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ इस समय टीआरपी लिस्ट में सबसे आगे है. शो को दर्शकों का प्यार भरपूर मिल रहा है और इस वजह से ये नंबर एक पर बना हुआ है. शो 2020 में स्टार प्लस पर नील भट्ट, आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा के साथ शुरू हुआ था. लीप के बाद कास्ट बदल गए और इसमें भाविका शर्मा, शक्ति अरोड़ा और सुमित सिंह की एंट्री हुई. सवी-ईशान की लड़ाई अब दोस्ती में बदल गई है और दोनों अच्छे फ्रेंड हो गए है. ट्रैक की बात करें तो सवी समृद्ध की सच्चाई पूरे भोसले परिवार के सामने ले आती है. हालांकि पहले उसकी बातों पर कोई यकीन नहीं करता, लेकिन फिर भी वो सारी बेईज्जती झेलने के बाद भी अपनी बातों पर टिकी रहती है. समृद्ध फिलहाल जेल में है और ईशान को खुशी की उसकी बहन की जिंदगी बर्बाद होने से बच गई. समृद्ध ने अपने किरदार को बखूबी निभाया है, लेकिन क्या आप जानते है इसे किस एक्टर ने निभाया है.

पारस मदान ने ‘गुम है किसी के प्यार में’ में आते ही मचाया धमाल

‘गुम है किसी के प्यार में’ में समृद्ध का किरदार पारस मदान निभा रहे हैं. समृद्ध एक नेगेटिव किरदार प्ले कर रहे हैं. 3 साल बाद उन्होंने टीवी पर वापसी की है. ईटाइम्स से बातचीत में पारस ने कहा, मुझे लगता है कि तीन साल का इंतजार इसके लायक था क्योंकि मैं गुम में एक बहुत ही दिलचस्प किरदार निभा रहा हूं. पारस ने ये भी कहा कि, स्क्रीन पर नेगेटिव रोल निभाने से वास्तव में एक अभिनेता के रूप में अधिक रचनात्मक बनने में मदद मिलती है. इससे पहले भी मैंने नेगेटिव भूमिकाएं निभाई हैं, लेकिन यह उनसे बहुत अलग है. मेरा किरदार एक शराबी है, कभी-कभी हकलाता है और बहुत कांपता है. इसलिए यह काफी चुनौतीपूर्ण भूमिका है. मैं वास्तव में अपनी भूमिका निभाने का आनंद ले रहा हूं.”

सवी ने बताई समृद्ध की सच्चाई

गुम है किसी के प्यार में दिखाया गया कि सवी बार-बार ईशा को फोन करेगी, लेकिन शांतुन फोन नहीं उठाता. काफी कॉल करने के बाद शांतनु फोन उठाते हैं और कहते हैं कि ईशा दवा खाने के बाद सो रही है. सवी उन्हें समृद्ध के बारे में बताती है कि उसकी शादी दुर्वा से हो रही है. ईशा अपने फोन में समृद्ध की तसवीरें खोजती है. ईशान, सवी से कहता है कि वो उसपर भरोसा कर रहा है. मंदार समृद्ध से पूछता है कि अगर सावी को सबूत मिल गया तो क्या होगा. सवी को ईशा से तसवीरें मिलती है और वो इसे पूरे भोसले परिवार को दिखाती है. समृद्ध कहता है कि ये फोटोज एआई से बनाई गई है. ईशा को समृद्ध के ड्रग पुनर्वास केंद्र की रिपोर्ट और पुलिस शिकायतें याद हैं. शांतनु बाजीराव को बुलाता है. वहीं, सवी पर कोई यकीन नहीं करता और निशी उस पर मनगढ़ंत सबूत पेश करने का आरोप लगाता है और उसे घर से बाहर निकाल देता है. सवी कहती है कि वह दुर्वा की जिंदगी बर्बाद नहीं होने दे सकती. ईशा अपनी ड्रग पुनर्वास रिपोर्ट और पुलिस शिकायत प्रति भेजती है. सवी इसे प्रोजेक्टर पर दिखाती है, लेकिन फिर भी कोई उसका यकीन नहीं करता.

दूर्वा ने ठानी सवी की जिंदगी बर्बाद करने की कसम

गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि दूर्वा फैसला करती है कि वो कॉलेज में सवी की जिंदगी को नर्क बना देगी. सुरेखा दूर्वा से कहती है कि वो जो चाहे सो कर सकती है और इसमें वो उसका साथ देगी. वहीं, समृद्ध और मंदार सवी से बदला लेने का प्लान बनाते है. समृद्ध कहता है कि वो सवी की कमजोरी पर हमला करेगा और वो बच नहीं पाएगी. दूसरी तरफ ईशा से मिलने के लिए सवी जाती है और दोनों साथ में नाश्ता करते है. ईशान सवी के पास आता है और दूर्वा की जिंदगी को बर्बाद होने से बचाने के लिए उसे थैंक्यू कहता है. साथ ही वो उसे कुछ पौधे गिफ्ट में देता है. सवी को एक पौधा ईशा मैम को देती है. सवी ईशा को अपने कॉलेज में जज के रूप में आमंत्रित करती है. ईशा इस बात से मना कर देती है क्योंकि ईशान का उसके भोसले कॉलेज आना पसंद नहीं है.

Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: कौन है सवी का बॉयफ्रेंड? इस एक्टर को कर चुकी है डेट!

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >