Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin की ‘सई’ आयशा सिंह के चेहरे का हुआ बुरा हाल, तसवीर शेयर कर बोलीं- प्रार्थना करें

गुम है किसी के प्यार में फेम आयशा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी चार तसवीर पोस्ट की है. इसके साथ उन्होंने लिखा, याद है जब मम्मी पापा कहते थे, ज्यादा मत हंसो अभी रोओगे..तो पहली तीन तस्वीरें खूब हंसी और मस्ती की है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में लोकप्रिय सीरियल्स में से एक है. सीरियल में लीप आने से पहले इसमें आयशा सिंह सई का किरदार निभाती थी. इस रोल ने उन्हें घर-घर में पॉपुलर कर दिया. हालांकि लीप के बाद आयशा का किरदार खत्म कर दिया, लेकिन फैंस उन्हें भूले नहीं है. उनके चाहने वाले उन्हें अगले प्रोजेक्ट में देखने के लिए बेताब है. इस बीच आयशा ने एक पोस्ट कर फैंस को चिंता में डाल दिया. आपको बताते है उन्होंने पोस्ट में क्या लिखा.


आयशा सिंह के चेहरे का हुआ बुरा हाल
गुम है किसी के प्यार में फेम आयशा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी चार तसवीर पोस्ट की है. पहले तीन तसवीरों में वो मुस्कुराती और बेहद खूबसूरत दिख रही है. आखिरी फोटो में उनका चेहरा सूजा दिख रहा है. इसके साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, हाय इंस्टा फैम. कुछ समय के लिए इनएक्टिव रहने के लिए माफी मांगती हूं, क्योंकि मेरी हेल्थ थोड़ी खराब हो गई है, लेकिन मैं जल्द ही ठीक होने की कोशिश कर रही हूं.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: क्या लीप के बाद इस किरदार की होगी शो में एंट्री, रेखा करेगी नये चैप्टर की शुरुआत

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: क्या सवी अपने परिवार की मौत का ईशान से लेगी बदला, नफरत में बदलेगा उसका प्यार

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: ईशान के प्यार में दीवानी हुई सवी, अब रीवा बनेगी विलेन, कैसे करेगी दोनों को अलग


आयशा सिंह ने लिखा, याद है जब मम्मी पापा कहते थे…
आयशा सिंह ने आखिरी में लिखा, आप सभी से रिक्वेस्ट है कि मेरी प्राइवेसी का सम्मान करें और कृपया मुझे अपनी प्रेयर में शामिल करें. याद है जब मम्मी पापा कहते थे, ज्यादा मत हंसो अभी रोओगे..तो पहली तीन तस्वीरें खूब हंसी और मस्ती की हैं और आखिरी वही है..चेहरा रिकवरी मोड में है. इस पोस्ट पर यूजर्स पर कमेंट कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, आपको अपनी प्रार्थनाओं में रखेंगे. आपका स्वास्थ्य जल्दी से ठीक हो यह ही चाहता हू. एक यूजर ने लिखा, मैं जानता हूं कि आप मजबूत लड़की हो. अपना ख्याल रखना. बता दें कि इन दिनों खबर चल रही है कि गुम है किसी के प्यार में फिर से 10 साल का लीप आएगा. हालांकि मेकर्स ने अभी तक कुछ कहा नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >