Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin की सई होगी अगली नागिन! प्रियंका चौधरी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ईमानदारी से कहूं…

Naagin 7: नागिन 6 में तेजस्वी प्रकाश ने लीड किरदार निभाया. हालांकि शो ऑफ एयर हो चुका है और फैंस अगले सीजन का इंतजार कर रहे है. इस बीच नागिन 7 में प्रियंका चाहर चौधरी होगी या नहीं, इसपर एक्ट्रेस ने खुलासा किया है.

Naagin 7: शो गुम है किसी के प्यार में की सई यानी आयशा सिंह इन दिनों अपने नये प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में है. आयशा ने गुम है किसी के प्यार में को छोड़ दिया है. अब कहा जा रहा है कि वो एकता कपूर के शो नागिन 7 में दिखेंगी. हालांकि ऐसी भी चर्चा है कि प्रियंका चाहर चौधरी अगली नागिन होगी. शो का प्रोमो लॉन्च हो चुका है, जिसमें एक नागिन दिख रही है. ऐसे में प्रियंका के नाम को लेकर कयास और ज्यादा तेज हो गए है. अब बिग बॉस 16 ने इसपर चुप्पी तोड़ी है.

नागिन 7 में होगी प्रियंका चाहर चौधरी?

नागिन 6 में तेजस्वी प्रकाश ने लीड किरदार निभाया. हालांकि शो ऑफ एयर हो चुका है और फैंस अगले सीजन का इंतजार कर रहे है. इस बीच नागिन 7 में प्रियंका चाहर चौधरी होगी या नहीं, इसपर एक्ट्रेस ने खुलासा किया है. एक्ट्रेस ने ईटाइम्स को बताया कि, “मैं अटकलों से अवगत हूं और ईमानदारी से कहूं तो, अपने फैंस को ट्विटर पर ट्रेंड चलाते देखना अच्छा लगता है, लेकिन मैं अभी कुछ भी पुष्टि नहीं कर सकती.”

Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin से निकलते ही ‘सई’ के हाथ लगा एकता कपूर का प्रोजेक्ट, इस शो में आएगी नजर!

प्रियंका चाहर चौधरी ने कही थी ये बात

कुछ दिन पहले प्रियंका चाहर चौधरी ने कहा था, ”नागिन पर कोई अपडेट नहीं है. जब मैं बिग बॉस कर रहा था तब बातचीत हुई थी, लेकिन मुझे नहीं लगता कि चीजें आगे बढ़ीं. पाइपलाइन में कुछ और प्रोजेक्ट है.” हालांकि ये जानकर फैंस और बेताब हो गए हो���गे कि, अगली नागिन कौन होगी. हालांकि ऐसा लगता है कि अब आयशा सिंह ही अगली नागिन बनेगी. फिलहाल मेकर्स की ओर से कन्फर्मेशन का इंतजार है.

नागिन 7 का नया प्रोमो

जबसे नागिन 7 का नया प्रोमो आया है, तबसे फैंस के मन में ये एक्साइटमेंट जाग गया है कि नागिन कौन बनेंगी. बता दें कि एकता कपूर का शो नागिन साल 2015 में शुरू हुआ था. तब से लेकर अब तक कई एक्ट्रेस इसका हिस्सा बन चुकी हैं. इसकी शुरुआत मौनी रॉय के नागिन बनने से हुई और फिर सुरभि ज्योति, निया शर्मा, सुरभि चंदना और अब तेजस्वी प्रकाश तक पहुंच गई. पिछले कुछ वर्षों में अदा शर्मा, जैस्मीन भसीन, करिश्मा तन्ना और अन्य अभिनेत्रियां भी शो में दिखाई दीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >