Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: वैभवी हंकारे के बाद सनम जौहर ने शो को कहा अलविदा? सेट से शेयर की आखिरी झलक

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ में वैभवी हंकारे के बाद अब सनम जौहर के बाहर होने की अटकलें लग रही हैं. उन्होंने सेट से इंस्टाग्राम पर कई बीटीएस वीडियोज और फोटोज शेयर किए हैं. हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल गुम है किसी के प्यार में जब से वैभवी हंकारे बाहर हुई है और भाविका शर्मी की एंट्री हुई है, तब से ही सीरियल चर्चा में है. शो में फिलहाल भाविका के अलावा परम सिंह और सनम जौहर हैं. मेकर्स परम और भाविका की जोड़ी बना रहे हैं. ऐसे में सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा हो रही थी कि कहीं सनम का भी शो से पत्ता कटने वाला तो नहीं है. जल्द ही सनम यानी ऋतुराज शो से बाहर हो जाएंगे. हालांकि उन्होंने और ना ही मेकर्स ने कंफर्म किया है. लेकिन एक्टर ने सेट से इंस्टाग्राम पर कई तसवीरें और बीटीएस वीडियोज पोस्ट किए है. जिसके बाद कयास लगने लगे कि वह भी शो को अलविदा कह रहे हैं.

सनम जौहर ने भी छोड़ा गुम है किसी के प्यार में?

सनम जौहर ने अपने इंस्टाग्राम पर गुम है किसी के प्यार में अपने सफर को लेकर कई तसवीरें और वीडियोज पोस्ट किए है. वीडियो में परम सिंह और वैभवी हंकारे नजर आ रहे हैं. ऐसा लग रहा है कि उनका ये फेयरवेल पोस्ट है. फैंस को लग रहा कि वह भी शो छोड़ रहे हैं. हालांकि सनम ने ऐसा कुछ जिक्र नहीं किया है और ना ही कुछ कैप्शन में लिखा है. फैंस उनके पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं कि वह उन्हें शो में मिस करने वाले हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, आप बहुत याद आएंगे. अपकमिंग प्रोजेक्ट के लिए आपको शुभकामनाएं.

सवी को ताना मारेगी उसकी सास

गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि सवी को उसकी सीनियर सस्पेंड कर देगा. सवी पुलिस स्टेशन छोड़क जाएगी और नील उसे जाते देखकर उसका मजाक उड़ाएगा. नीन उसपर ताने मारेगा और एक दुकानदार को पैसे देगा क्योंकि वह उसके सस्पेंड होने पर काफी खुश होगा. घर वापस आने पर सवी को उसकी सास और तारा ताने मारेगी. वह उन्हें अपने सस्पेंड होने के बारे में बताएगी. हालांकि सवी हार नहीं मानेगी और अपने पति की हत्या के जांच में लग जाएगी.

यह भी पढ़ें OTT Releases This Week: इस शुक्रवार ओटीटी पर छाएगा एंटरटेनमेंट का तूफान, वीकेंड बिंज की कर लें तैयारी, रिलीज होंगी ये फिल्में-सीरीज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >