GHKKPM: एक-दूसरे को फूटी आंख नहीं सुहाती सई-पाखी, इस वजह से दोनों के रिश्ते में आई दरार

शो गुम है किसी के प्यार में का शुरुआत से ही हिस्सा होने के बावजूद रिपोर्ट्स बताती हैं कि आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा ने कभी दोस्ती नहीं की और उनके झगड़े की अफवाहें अक्सर सामने आती रही है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में की कहानी 20 साल आगे बढ़ने वाली है. इस खबर से फैंस काफी उत्साहित हो गए है. हालांकि नये लीड कैरेक्टर्स की खोज जारी है. हाल ही में आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा को लेकर खबरें आई थी कि दोनों ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है. अब ये बात जानकर आपको हैरानी होगी कि साथ में काम करते हुए अक्सर उनके बीच तनाव रहता था, लेकिन कभी कोई बड़ी लड़ाई नहीं हुई.

सई-पाखी नहीं है दोस्त

शुरुआत से ही शो गुम है किसी के प्यार में का हिस्सा होने के बावजूद, रिपोर्ट्स बताती हैं कि आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा ने कभी दोस्ती नहीं की और उनके झगड़े की अफवाहें अक्सर सामने आती रही है. प्रोडक्शन हाउस से जुड़े एक सूत्र ने ईटाइम्स टीवी को बताया, आयशा और ऐश्वर्या कभी भी खास दोस्त नहीं थे. उन्होंने हमेशा एक-दूसरे के साथ सिर्फ प्रोफेशनल रिलेशनशिप रखा. कुछ मतभेदों के कारण उनकी पिछले एक साल से उनके बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा.

इस वजह से सई-पाखी के बीच आई दरार

सूत्र ने बताया कि ऐश्वर्या शर्मा को शो गुम है किसी के प्यार में अपने किरदार की वजह से सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग झेलनी पड़ी. इस वजह से दोनों एक्ट्रेसेस के बीच गलतफहमी पैदा हुई और दोनों अभिनेत्रियों के बीच दरार आ गई. हालांकि दोनों ने सेट पर प्रोफेशनलिज्म बनाये रखा और उनके बीच कोई लड़ाई नहीं हुई. हालांकि पब्लिकेशन ने ऐश्वर्या को इंस्टा पर अनफॉलो करने के बारे में आयशा से पूछा तो उन्होंने कहा कि, “मैं इस बारे में कभी बात नहीं करूंगी. मैं सिर्फ शो की शूटिंग पर फोकस कर रही हूं.” दूसरी ओर ऐश्वर्या ने कहा कि, “मैं जवाबदेह नहीं हूं, आप इसके बारे में किसी और से पूछ सकते हैं.”

Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सई के बाद करिश्मा ने शो को कहा अलविदा, कौन बनेगी नयी सवी?
गुम है किसी के प्यार में दिखाई देंगी उल्का गुप्ता

खबरें आ रही है कि वह ‘गुम है किसी के प्यार में’ में उल्का गुप्ता दिखाई देंगी. उन्हें आयशा सिंह के बाद लीड रोल ऑफर किया गया है. उल्का गुप्ता ने पिंकविला से बात करते हुए कहा, मैं गुम है किसी के प्यार में के निर्माता से मिली हूं, लेकिन वास्तव में अभी तक कुछ भी ऑफिशियल नहीं कर सकती हूं. मैं अभी उनसे मिली हूं, बस इतना ही. उनकी ओर से मुझसे संपर्क किया गया है, लेकिन इस बात की कोई पुष्टि नहीं है कि मुझे यह मिल सकता है और मैं लीड रोल में नजर आ सकती हूं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >