Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल में इस शख्स की हो रही एंट्री! ईशान की जिंदगी में आएगा नया तूफान

गुम है किसी के प्यार में आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सुरेखा यशवंत से कहती है कि वह जानती है कि वह उससे नाराज है क्योंकि उसने दुर्वा के लिए गलत रिश्ता चुना. यशवंत, सुरेखा से कहता है कि उसने कॉलेज के बाहर ईशा का अपमान क्यों किया.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टार प्लस का सीरियल गुम है किसी के प्यार में इन दिनों टीवी पर छाया हुआ है. सीरियल एक बार फिर से टीआरपी लिस्ट में नंबर एक पर है. गुम है किसी के प्यार ने अनुपमा को पीछे छोड़ दिया. इन दिनों ट्रैक में सवी और ईशान की दोस्ती दिखाई जा रही है. सीरियल में सवी पर ईशान विश्वास करने लगा है और उसकी बातों को सुनने लगा है. सीरियल में दिखाया जाएगा कि दुर्वा की टीम धोखा करके रस्साकशी प्रतियोगिता जीत जाती है. इस प्रतियोगिता में सवी जमीन पर गिर जाती है और ईशान उसकी हेल्प करता है और उसका इलाज करवाता है. सवी की कलाई पर वो पट्टी बांधने में मदद करता है. इस बीच एक बार फिर से रीवा की वापसी हो रही है. सवी उसे ईशान के पास लेकर जाएगी.

गुम है किसी के प्यार में रीवा से सवी टकराई

गुम है किसी के प्यार में नया प्रोमो सामने आया है. प्रोमो में सवी-रीवा से टकराती है और फिर दोनों एक-दूसरे से बात करती है. सवी उससे पूछती है कि वो किससे मिलने आई है. इसके बाद वो ईशान के बारे में बताने लगती है कि वो पहले से ज्यादा मुस्कुराने लगे है. साथ ही ये भी बताती है कि उसके लिए उन्होंने बर्थडे पार्टी रखी थी. रीवा ये जानकर हैरान हो जाती है और उसके बाद सवी उसे ईशान के पास लेकर जाती है. ईशान उसे देखकर बिल्कुल शॉक्ड हो जाता है. आने वाला एपिसोड काफी मजेदार है.

सुरेखा पर भड़का यशवंत

गुम है किसी के प्यार में आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सुरेखा यशवंत से कहती है कि वह जानती है कि वह उससे नाराज है क्योंकि उसने दुर्वा के लिए गलत रिश्ता चुना. यशवंत, सुरेखा से कहता है कि उसने कॉलेज के बाहर ईशा का अपमान क्यों किया. सुरेखा उससे पूछती है कि इस बात के लिए वो उसे डांट रहा है. यशवंत उसे समझाता है कि ईशा शिक्षा बोर्ड में उच्च पद पर है. इसके अलावा यशवंत इस बात पर गुस्सा करता है कि उसने सवी की पेंटिंग बर्बाद क्यों की. उसने बताया कि यशवंत सुरेखा से कहता है कि उसने ही सीसीटीवी फुटेज के वीडियो हटाए. सुरेखा इसपर काफी भावुक हो जाती है और कहती है कि उसे डर है कि ईशान उससे दूर हो जाएगा. यशवंत उसे दिलासा देता है कि वो ईशान को उससे दूर किसी कीमत पर नहीं जाने देगा.

Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल में नये किरदार की हुई एंट्री, हरिणी की जिंदगी का बड़ा फैसला लेगी सवी

ईशा ने बताई उस दिन की सारी बात

यशवंत अपनी पत्नी सुरेखा से कहता है कि अच्छा होता कि ईशान की शादी रीवा से हो जाती. इसपर सुरेखा कहती है कि नहीं, रीवा एक बहुत महत्वाकांक्षी महिला है और वह ऐसी कोई महिला नहीं चाहती जो ईशान से बहुत अधिक महत्वाकांक्षी हो. वहीं, शांतनु ईशा से पूछता है कि वो कॉलेज क्यों नहीं आई. ईशा उसे सारी बात बताती है कि कैसे सुरेखा ने उसकी बेइजज्ती की और उसे अन्दर आने से मना किया. शांतनु ने सुरेखा से बात करने का फैसला किया, हालांकि ईशा उसे ऐसा करने से मना कर देती है. ईशा शांतनु से कहती है कि कैसे सुरेखा ने ईशान को बचपन से ही उसके खिलाफ भड़काया है. ईशा उम्मीद करती है कि आने वाले दिनों में वो ईशान के दिल से नफरत कम कर पाएगी.

Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल में नये किरदार की हुई एंट्री, हरिणी की जिंदगी का बड़ा फैसला लेगी सवी

समृद्ध की सच्चाई आ चुकी है सामने

अबतक आपने गुम है किसी के प्यार में देखा कि समृद्ध दूर्वा को प्रपोज किया, लेकिन सवी ने बीच में आकर उसे थप्पड़ मार दिया. सुरेखा सवी को डांटती है और ईशान उसकी बात सुनने के लिए कहता है. सवी समृद्ध के साथ अपनी पिछली सगाई का खुलासा किया और उसकी बुराइयों के बारे में बताती है. सुरेखा ये बात मानने से इनकार कर देती है. सैम सवी पर चरित्रहीन होने का आरोप लगाता है. ईशान सवी को अपने दावे साबित करने का मौका देने का अनुरोध करता है. ईशान सवी से सबूत मांगता है. सवी ईशा को कॉल करती है और उसके बाद सारी सच्चाई सामने आ जाती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >