Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: क्या रजत की एक्स वाइफ की होगी शो में एंट्री, सई-सवी को अलग करने की करेगी कोशिश

गुम है किसी के प्यार में लीप आया है और अब रजत और सवी की कहानी दिखाई जा रही है. सात साल आगे कहानी बढ़ गई है. सवी की जिंदगी में सई की एंट्री हो गई है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में लीप आया और ईशान और सवी की लवस्टोरी खत्म हो गई. लीप से पहले ईशान की भवर जान से मार देता है. अब सवी शांतुन और ईशा के साथ रहती है. उसकी मुलाकात सई से होती है, जो रजत की बेटी है. सवी, सई से प्यार करने लगती है. सवी को रजत की हरकतों पर गुस्सा आता है क्योंकि उसे अपनी बेटी की फ्रिक नहीं है. रजत अपनी बेटी पर ध्यान नहीं देता है और इस बात से सवी परेशान हो जाती है.

सवी और सई का रिश्ता होगा मजबूत

गुम है किसी के प्यार में के अकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा की सवी और सई एक-दूसरे के काफी क्लोज हो जाएगी. उनका रिश्ता हर बीतते दिन के साथ मजबूत हो जाएगा. जब सई रोती और परेशान होती है, तो सवी भी परेशान हो जाती है. सवी को ये पसंद नहीं आता कि रजत अपनी बच्ची पर ध्यान नहीं देता. उसे लगता है कि फूल जैसी बच्ची को रजत प्यार क्यों नहीं करता. अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सवी, सई की मां को फोन कर रजत के बिहेवियर के बारे में बताती है.

Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: ईशान-भवर के बीच कैसे शूट हुआ आखिरी फाइट सीन, करणवीर बोहरा बोले- शक्ति और मुझे कुछ घूंसे…

Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin छोड़ने के बाद अब किस शो में नजर आएंगे ईशान, शक्ति अरोड़ा बोले- जैसे ही मुझे…

Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: लीप के बाद इस एक्टर की हो रही एंट्री, विलेन बनकर सवी की जिंदगी में लाएगा नया तूफान

रजत की एक्स वाइफ की होगी एंट्री

रजत, सवी को गोल्ड डिगर कहता है और उसे लगता है कि अपने मतलब के लिए वो सई का इस्तेमाल कर रही है. सवी उसके इस बात का जवाब नहीं देती क्योंकि उसे लगता है कि वो एक असभ्य इंसान है. क्या रजत की एक्स वाइफ वापस आएगी. क्या उसके आने से कहानी में नया टर्न आएगा. वहीं, कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस कावेरी प्रियम, रजत की एक्स वाइफ का रोल प्ले करेगी. अब देखना है कि गुम है किसी के प्यार में मेकर्स सवी-रजत को कैसे मिलाते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >