Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी की इस अदा का दीवाना हो जाएगा रजत, अमन बनाएगा मास्टर प्लान

गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि बिजनेस डिनर के लिए रजत पूरी तरह से फॉर्मल ड्रेस में तैयार होता है. सवी को तैयार होने में इतना टाइम लगाने पर रजत गुस्सा होता है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ का लेटेस्ट ट्रैक दर्शकों को एंटरटेन करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि जिगर के आने से सवी की जिंदगी में नयी दिक्कतें आ जाती है. भाग्यश्री उसे घर से निकाल देती है. हालांकि सवी पर लगे सारे आरोप झूठे साबित होते हैं और रजत उसे वापस से घर लेकर आ जाता है. रजत, जिगर की सच्चाई पूरे परिवार को बताता है और उसे जेल भेज देता है. जिगर की सच्चाई जानने के बाद भी तारा को अपने पति पर भरोसा है और वो सवी के खिलाफ हो जाती है.

गुम है किसी के प्यार में का लेटेस्ट एपिसोड होगा मजेदार

सीरियल में दिखाया जाएगा कि अमन अपने दोस्त रजत और सवी के लिए एक रोमांटिक डिनर प्लान करता है. हालांकि उसे लगता है दोनों जाने से मना कर देंगे और इसलिए वो रजत से झूठ बोलता है. अमन उसे बताता है कि शाम को एक महत्व��ूर्ण बिजनेस डिनर है और उसमें सवी को भी जाना होगा. सवी जाने से मना करती है, लेकिन राजू के मनाने से मान जाती है. वहीं, अमन पूरे परिवार को इस प्लान के बारे में बताता है और उनसे इसके बारे में रजत और सवी से डिस्कस करने से मना करता है.

सवी की खूबसूरती का दीवाना बन जाएगा रजत

गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि बिजनेस डिनर के लिए रजत पूरी तरह से फॉर्मल ड्रेस में तैयार होता है. सवी को तैयार होने में इतना टाइम लगाने पर रजत गुस्सा होता है. वो उसे जल्दी तैयार होने के लिए बार-बार कहता है. जब सवी वॉशरूम से बाहर निकलती है तो रजत उसे बस देखता ही रह जाता है. सवी वहीं ड्रेस पहनती है जो रजत ने उसे गिफ्ट में दिया था. रजत उसे एकटम देखता ही रह जाता है. सवी उससे पूछती है, क्या वो ठीक नहीं लग रही. रजत उसकी खूबसूरती देखकर स्पीचलेस हो जाता है और उसकी तारीफ करता है.

Also ReadGhum Hai Kisikey Pyaar Meiin Twist: जिगर की करतूतों का इस शख्स ने किया पर्दाफाश, ये करीबी इंसान बना सवी का विलेन

Also Read– क्या Rupali Ganguly के सभी अवॉर्ड्स जीतने से नाखुश है भाविका शर्मा, बोलीं- यह ख्याल आना…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >