Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: रजत की कार का होगा एक्सीडेंट, सवी या आशिका- किसे बचाएगा वह, आएगा बड़ा ट्विस्ट

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि रजत और आशिका को देखकर सवी का दिल टूट जाता है. वह रजत को फोन कर इस बारे में पूछती है, लेकिन वह उससे झूठ बोल देता है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ दिखाया जाएगा कि आशिका, रजत और सवी के बॉन्ड को देखकर गुस्सा करती है. वह रजत का ध्यान अपनी ओर करना चाहती है. आशिका जानती है कि रजत के दिल में कियान है और इस बात का वह गलत इस्तेमाल करती है. आशिका, रजत को इमोशनल ब्लैकमेल करती है ताकि वह पुलिस का ना बुलाए. कियान भी अपने पिता से उसकी मां को जेल ना भेजने के लिए कहता है.

आशिका के लिए सवी से झूठ बोलेगा रजत

लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि रजत और आशिका को सवी एक साथ कार में देखती है. सवी, रजत को फोन कर पूछती है वह कहां है. इसपर रजत उससे झूठ बोलता है कि वह ऑफिस जा रहा है. रजत, आशिका को सीट बेल्ट बांधने में मदद करता है और ये भी सवी देख लेती है. सवी इस बात का गलत मतलब निकाल लेती है और उसकी आंखों से आंसू बहने लगते हैं. रजत के झूठ से सवी टूट जाती है. उसे कुछ समध नहीं आता है वह अब क्या करें. उसे आशिका और रजत पर शक होता है.

रजत की कार का होगा एक्सीडेंट

गुम है किसी के प्यार में के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि आशिका और रजत की कार का एक्सीडेंट हो जाएगा. उसकी कार आग की लपटों में घिर जाएगी. सवी उनकी कार का पीछा करती होती है और इस वजह से उसे भी चोट आती है. एक्सीडेंट के बाद रजत देखता है कि सवी को थोड़ी ही चोट आई है. वह आशिका को उठाकर अस्पताल लेकर जाता है क्योंकि उसे काफी ज्यादा चोटें आई होती है. सवी ये देखती है और उसके मन में गलतफहमी पैदा हो जाती है.

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: रजत के सामने फूट-फूटकर रोएगी आशिका, जिगर ने नहीं, इस शख्स ने किया ईशा का एक्सीडेंट

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin फेम इस एक्ट्रेस की होगी ‘बिग बॉस 18’ में एंट्री, सई-विराट से है गहरा कनेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >