Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी के साथ रजत को ऑफर हुआ था शो, इस वजह से किया रिजेक्ट, बोले- डिस्टर्ब करना सही….

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में की टीआरपी बिल्कुल गिर गई है. इसलिए तो मेकर्स आने वाले एपिसोड में ट्विस्ट लाने के लिए भाविका शर्मा को बोर्ड पर लेकर आए. वह सवी के रूप में लौटी. वहीं तेजू और रजत की मौत हो गई. हालांकि फैंस को उम्मीद थी कि हितेश भारद्वाज की एंट्री होगी. हालांकि अब एक्टर ने खुद बताया कि उन्हें ये शो ऑफर हुआ था, लेकिन उन्होंने इस मना कर दिया.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टार प्लस के पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में इन-दिनों ट्रेंड में है. शो में बड़ा बदलाव देखने को मिला. हाल ही में टीआरपी रेटिंग को उठाने के लिए मेकर्स ने वैभवी हंकारे को बाहर का रास्ता दिखा दिया. उनकी जगह भाविका शर्मा ने एंट्री ली. वह सवी की भूमिका में लौट आई है. कई लोग सोच रहे हैं कि क्या हितेश भारद्वाज भी शो में वापसी कर सकते हैं. अब एक्टर ने खुद ही इस राज से पर्दा उठाया है.

हितेश ने क्यों रिजेक्ट किया गुम है किसी के प्यार में

हितेश भारद्वाज ने इंडिया फोरम संग बातचीत में बताया कि निर्माताओं ने उन्हें रजत के रूप में सीरियल में दोबारा एंट्री करने का ऑफर दिया था. हालांकि उन्होंने इसे मना कर दिया, क्योंकि वह दूसरे शो आमी डाकिनी में एंटर कर चुके थे. एक्टर ने कहा, “मुझे फिर से शो की पेशकश की गई थी, लेकिन बात यह है कि मैं दूसरा शो कर रहा हूं, इसलिए थोड़ा मुश्किल है. मेकर्स से काफी मीटिंग हुई, लेकिन मैं इसे नहीं कर पाया. अभी जिस में हूं, यह काफी नया शो है, तो फिर ऐसे किसी को डिस्टर्ब करना भी सही नहीं है. भविष्य में कभी मौका मिला तो जरूर जाऊंगा मैं.”

फैंस सराज को कर रहे हैं मिस

फैंस निश्चित रूप से स्क्रीन पर सराज को देखना मिस करेंगे. भाविका और हितेश की केमिस्ट्री ने पिछले सीजन में गुम है किसी के प्यार में कमाल कर दिया था. यह देखना बाकी है कि रजत ठक्कर के बिना शो में सवी की कहानी कैसे आगे बढ़ती है. कथित तौर पर, वह नील का किरदार निभाने वाले परम सिंह के साथ जोड़ी बनाएगी. वैभाई हंकारे उर्फ ​​तेजू शो से बाहर हो गई है. भाविका आईपीएस अधिकारी बनकर लौटी हैं. वह परम से पूछताछ कर रही है. यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि रजत उसकी पत्नी के साथ क्या कर रहा था.

यह भी पढ़ें- Raid 2 Worldwide Box Office Collection: वर्ल्डवाइड अजय देवगन की फिल्म फ्लॉप हुई या हिट, कमाए इतने करोड़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >