Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin छोड़ते ही रजत को मिला नया प्रोजेक्ट, सवी बोली- आप बहुत जल्दी…

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में इन-दिनों ट्रेंड में है. सीरियल में जल्द ही लीप आने वाला है. जिसके बाद भाविका शर्मा और हितेश भारतद्वाज शो को छोड़ देंगे. अब लगता है कि एक्टर को नया प्रोजेक्ट मिल गया है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में के आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को कई बदलाव देखने को मिलेंगे, क्योंकि सीरियल में जल्द ही लीप आने वाला है. जिसके बाद सवी और रजत की भूमिका निभाने वाले भाविका शर्मा और हितेश भारद्वाज शो को अलविदा कह देंगे. कहानी नए सिरे से नए कलाकारों के साथ शुरू होगी. परम सिंह, सनम जौहर और वैभवी हंकारे नए लीड होंगे. भाविका और हितेश को उनकी ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री के लिए काफी प्यार मिला है. हालांकि अब जब वह इसे अलविदा कहने जा रहे हैं, तो थोड़े इमोशनल हैं.

गुम है किसी के प्यार में छोड़ने के बाद नए प्रोजेक्ट में हितेश आएंगे नजर

हितेश और भविका ने इंडिया फोरम संग बात की. बातचीत के दौरान जब हितेश से अपने रजत अंदाज में कुछ कहने के लिए कहा गया तो उन्होंने कहा कि भाविका को ठीक-ठीक पता है कि वह क्या कहना चाहते हैं. इसके बाद भाविका ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, “यही कि आप बहुत जल्दी आने वाले हैं.” फिर एक्ट्रेस ने मजाक में कहा, “ओह नहीं बोलना था क्या.” इसपर हितेश हंस पड़े और कहने लगे, देखते रहिए बहुत जल्दी आएंगे हम.

हितेश ने फैंस को कहा धन्यवाद

एक्टर ने आगे कहा, शो में दर्शकों ने मुझे जो प्यार दिया, उसके लिए धन्यवाद. नई पीढ़ी का सपोर्ट जरूर करें. हम एक दूसरे को भी याद करेंगे. तब तक, ‘गुम है किसी के प्यार में’ का आनंद लेते रहें. ऐसा लगता है कि भाविका ने हिंट दिया है कि हितेश जल्द ही स्क्रीन पर वापस आएंगे, जो वाकई रोमांचक होगा. फैंस हितेश को नई भूमिका में देखने के लिए उत्सुक हैं. हालांकि, वह शो कौन सा होगा, इसको लेकर ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है.

क्या होगी गुम है किसी के प्यार में की नई कहानी

गुम है किसी के प्यार में की नई कहानी में एक लव ट्रायंगल दिखाया जाएगा. जिसमें परम सिंह, सनम जौहर और वैभवी हंकारे होंगे. सबसे पहले, वैभवी का किरदार सनम से प्यार करेगा, लेकिन अंततः वह परम से शादी कर लेती है, जिससे सनम का किरदार नकारात्मक हो जाता है. भले ही उनके रिश्ते की शुरुआत अजीबो गरीब होगी, लेकिन धीरे धीरे वह प्यार में पड़ जाएंगे.

यह भी पढ़ें- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: शरहान सिंह लीप के बाद निभाएंगे ये रोल, बोले- वह नेगिटिव नहीं…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >