Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: भाविका शर्मा संग काम करने पर परम सिंह ने तोड़ी चुप्पी, कहा- उनके साथ काम करना काफी पॉजिटिव है

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में वैभवी हंकारे की जगह भाविका शर्मा आ चुकी है. भाविका और परम सिंह की जोड़ी दर्शकों को अब पसंद आने लगी है. शो में नील सवी की बेटी से क्लोज हो रहा है और उसकी मासूमियत पर दिल हार गया है. इस बीच परम ने भाविका संग काम करने पर बात की है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में जब अचानक मेकर्स ने वैभवी हंकारे का ट्रैक खत्म कर दिया तो दर्शक चौंक गए. अब शो में उनकी जगह भाविका शर्मा ने ले लिया है. कुछ दिनों में सीरियल में काफी बदलाव आया है. अब वैभवी के साथ मेकर्स ने परम सिंह यानी नील की जोड़ी बना दी है. दोनों की कहानी अभी धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है. दूसरी तरफ सनम जौहर का ट्रैक खत्म होने वाला है, ऐसी चर्चा हो रही है. पहले जहां परम, वैभवी के साथ काम कर रहे थे और अब भाविका के साथ काम कर रहे है. इस बीच उन्होंने सवी संग काम करने के अपने अनुभव को लेकर बात की.

भाविका शर्मा संग अपनी केमेस्ट्री को लेकर क्या बोले परम सिंह?

गुम है किसी के प्यार में दिखाया जा रहा कि नील, सवी की बेटी से काफी क्लोज है और इस वजह से वह सवी से मिलता रहता है. परम सिंह ने बॉलीवुड लाइफ से बातचीत में भाविका शर्मा संग अपनी केमेस्ट्री को लेकर कहा कि उनके साथ काम करना काफी पॉजिटिव है. अभी तक हमारे उतने सीन साथ में नहीं हुए है, लेकिन जितनी भी हमारी बात हुई है वह अच्छी रही है. सेट पर एक अच्छा, सहयोगी माहौल है और मैं उनके साथ अधिक हाई-इंटेंसिटी और ड्रैमेटिक सीन का इंतजार कर रहा हूं, जहां हमारी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री दिखे.

परम सिंह ने कहा- जब तक शो ऑन एयर है…

परम सिंह ने अपने किरदार नील के बारे में बताया जो तेजू की मौत के बाद बदल गया है. परम ने कहा कि हां नील का कैरेक्टर बदल गया है और ये आसान नहीं था. एक एक्टर के तौर पर आप लगातार अपनी भूमिका में गहराई से उतरने की कोशिश करते है और कभी-कभी ये खोजने का प्रोसेस कभी खत्म नहीं होता. मैं हमेशा नये तरीकों को खोजता हूं ताकि नील के किरदार में लेयर्स ला सकूं. मेरा मानना है कि जब तक शो ऑन एयर है, तब तक नील को समझने की यह एक जर्नी चलती रहेगी.

यह भी पढ़ें Movie Release in June: इन 6 फिल्मों से जून होगा ब्लॉकबस्टर, टिकट खिड़की पर मचेगा तूफान, थिएटर्स में लगेगा मेला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >